Type Here to Get Search Results !

Existing bonus marks for NCC certificate holders will continue under Agnipath scheme: एनसीसी सर्टिफिकेट पाने वाले उम्मीदवारों को भारतीय सेना में दिए जाएंगे बोनस अंक

 देश में अग्नीपथ योजना लागू होते हैं कई प्रकार के प्रश्न युवाओं के मन में उठने लगे हैं , जिसमें से एनसीसी किए हुए युवा के मन में भी कई सारे प्रश्न उठ रहे हैं । उनका एनसीसी सर्टिफिकेट अग्निपथ योजना में किस प्रकार काम आएगा और इस सर्टिफिकेट से कितने नंबर बोनस के मिल सकते हैं । इसके बारे में जानने के लिए लेख को पूरा पढ़ें ।




एनसीसी मैं मुख्य रूप से 3 सर्टिफिकेट दिए जाते हैं

NCC 'A'

NCC 'B'

NCC 'C'

इन तीनों सर्टिफिकेट मैं सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण सर्टिफिकेट NCC 'C' सर्टिफिकेट एनसीसी करने के लिए कुछ भी स्कूल और कॉलेजों में एनसीसी करण की सुविधा उपलब्ध होते हैं जहां से एनसीसी की जा सकती है

एनसीसी का सर्टिफिकेट होने पर आर्मी में दिए जाएंगे बोनस अंक

1. यदि आपके पास एनसीसी ए सर्टिफिकेट है तो आपको आर्मी में 5 अंक बोनस के दिये जाएंगे ।

2. यदि आपके पास एनसीसी बी सर्टिफिकेट है तो आपको आर्मी में 10 अंक बोनस के दिए जाएंगे

3. यदि आपके पास एनसीसी सी सर्टिफिकेट है तो आपको आर्मी में 10 अंक बोनस के दिये जाएंगे ।

नोट : एनसीसी सी सर्टिफिकेट होने पर आर्मी जनरल ड्यूटी और ट्रेडमैन की परीक्षा नहीं देनी होती है , परंतु यदि आप आर्मी क्लर्क , टेक्निकल और स्टोर कीपर के लिए भरते हैं तो 10 अंक बोनस के मिलते हैं परंतु इसमें परीक्षा देनी होती है ।

यदि आपने गणतंत्र दिवस और स्वतंत्र दिवस की परेड में भाग लिया है तो आपको आर्मी क्लर्क, स्टोर कीपर और टेक्निकल की परीक्षा नहीं देनी होती है ।


एनसीसी सर्टिफिकेट होने पर भारतीय नौसेना मैं दिए जाएंगे बोनस अंक

 1. यदि आपके पास एनसीसी ए सर्टिफिकेट है तो आपको 2 अंक बोनस के दिये जाएंगे ।

2. यदि आपके पास एनसीसी बी सर्टिफिकेट है तो आपको 4 अंक बोनस के दिये जाएंगे ।

3. यदि आपके पास एनसीसी सी सर्टिफिकेट है तो आपको 6 अंक का बोनस के दिये जाएंगे ।

एनसीसी सर्टिफिकेट होने पर भारतीय वायुसेना में दिए जाएंगे बोनस अंक

1. यदि आपके पास एनसीसी ए सर्टिफिकेट है तो आपको तीन अंक बोनस के दिये जाएंगे ।

2. यदि आपके पास एनसीसी बी सर्टिफिकेट है तो आपको चार अंक बोनस के दिये जाएंगे ।

3. यदि आपके पास एनसीसी सी सर्टिफिकेट है तो आपको 5 अंक बोनस के दिये जाएंगे ।


ध्यान रहे

एनसीसी सर्टिफिकेट होने पर भारतीय थल सेना , भारतीय नौसेना और भारतीय वायुसेना में फिजिकल और मेडिकल पास होने के बाद जब फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाता है तब एनसीसी के बोनस अंक दिए जाते हैं ।

यह भी पढे़


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.