Type Here to Get Search Results !

Har ghar tiranga abhiyan ; हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर अपने घर पर भी तिरंगा लगाएं , मात्र 25 रुपये में अपने घर पर तिरंगा मंगाए

हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga )

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत की जनता से आह्वान किया गया कि आजादी के इस 75 वे अमृत महोत्सव के दौरान भारत के सभी नागरिक अपने अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज जरूर फहराएं इसके लिए सरकार ने  तिरंगे को बनाने का काम जोरो - शोरो से शुरू कर दिया गया है । सरकार का लक्ष्य है की भारत में लगभग 18 करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा फहराया जाए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम मे भी लोगों को तिरंगा फहराने के लिए अपील की


आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव में भाग लेकर आप भी अपने घरों पर तिरंगा फहराए , तिरंगा फहराने से संबंधित सरकार द्वारा कुछ नियमों में बदलाव भी किया गया है साथ ही तिरंगा फहराते समय कुछ नियमों का आपको भी अवश्य ध्यान रखना है  । जैसे ,

  • तिरंगा जमीन को छुना  नहीं चाहिए ।
  • तिरंगे से ऊपर कोई दूसरा ध्वज नहीं होना चाहिए ।
  • तिरंगे को आप किसी चीज को रखने या ढकने के लिए उपयोग नहीं कर सकते ।
  • तिरंगा फहराते समय ध्यान रखें कि तिरंगे का केसरिया रंग सबसे ऊपर होना चाहिए और हरा रंग नीचे की ओर होना चाहिए ।
  • तिरंगा झुका हुआ नही फहराएं ।

सरकार द्वारा किए गए बदलाव

  • राष्ट्रीय ध्वज को अब दिन और रात अर्थात 24 घंटे फहरा सकते हैं ।
  • राष्ट्रीय ध्वज को अब मशीन से बनाया जा सकता है ।
  • राष्ट्रीय ध्वज को अब प्लास्टर से भी बनाया जा सकता है ।

चित्र मे दिए गए नियमो का पालन करे







तिरंगे को मात्र 25 रुपये में अपने घर मंगाए

यदि आप भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घर पर भी तिरंगा फहराना चाहते हैं तो आप भी पोस्ट ऑफिस द्वारा अपने घर पर मात्र 25 रुपये में तिरंगा मंगा सकते हैं तिरंगा मंगवाने के लिए दिए गए स्टेप को फॉलो करें ,
  • सबसे पहले पोस्ट ऑफिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें
  • अपना नाम , पता और मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी दर्ज करें इसके बाद आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक ओटीपी आएगा उसे दर्ज करें और कैप्चर भरे
  • रजिस्ट्रेशन सफल होने के बाद लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • लॉगिन में अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करें और पासवर्ड भरे ।
  • लॉगइन होने के बाद सबसे ऊपर सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करें और Flag सर्च करें ।
  • आपके सामने राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध हो जाएगा इसके बाद  add to card पर क्लिक करें ।
  • इसके बाद View card पर क्लिक करें ।
  •   इसके बाद कंटिन्यू के ऑप्शन पर क्लिक करें और अपना एड्रेस दर्ज करें जहां पर आप तिरंगे को मंगवाना चाहते हैं ।
  • एड्रेस दर्ज करने के बाद पेमेंट के ऑप्शन को सिलेक्ट करें और पेमेंट करें  ।
  • पेमेंट पूरा होने के बाद तिरंगा आपके घर पर 5 से 7 दिन में आ जाएगा  ।
  • Link -epostoffice.gov.in

विडियो देखे 

1. 
2.
3.


ध्यान दे

जानकारी अच्छी लगी हो तो नीचे दिए गए व्हाट्सएप के आइकॉन पर क्लिक करें और जो भी इस अभियान में शामिल होकर अपने घर पर तिरंगा फहराना चाहता है उसे शेयर करें ताकि वह भी सस्ते में तिरंगा खरीद सकें -


यह भी पढे़

 1.हर घर तिरंगा अभियान क्या है ?  अपने घर पर तिरंगा फहराकर डाउनलोड करें हर घर तिरंगे अभियान का प्रमाण पत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.