Type Here to Get Search Results !

Ind Vs Eng 1st ODI: बुमराह-रोहित का धमाल, भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से रौंदा, 44 ओवर ही चला पहला वनडे साथ ही रोहित के छक्के से घायल हुई छोटी बच्ची

IND vs ENG 1st ODI: रोहित के छक्के से घायल हुई छोटी बच्ची, इलाज के लिए दौड़ पड़े  


भारत और इंग्लैंड के बीच मैच के दौरान उस वक्त सबकी सांसे थम गई जब बल्लेबाजी रोहित शर्मा द्वारा हिट की गई गेंद स्टेडियम में मैच देख रही एक छोटी बच्ची को जा लगी। हालांकि बच्ची को ज्यादा चोट नहीं आई।



नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मैच के दौरान उस वक्त सबकी सांसे थम गई जब रोहित शर्मा द्वारा खेली गई एक गेंद स्टेडियम में मैच देख रही एक छोटी बच्ची को जा लगी। हालांकि इस घटना के बाद फौरन फीडियो बच्ची के इलाज के लिए भागते दिखाई दिए। बाद में खबर आई कि बच्ची को ज्यादा चोट नहीं लगी है और वो पूरी तरह से ठीक है। बच्ची का नाम मारी साल्वी बताया जा रहा है जिसकी उम्र 6 साल है।

मैच की बात करें तो

इंडिया ने पहली बार इंग्लैंड को 10 विकेट से मात दी 😎
इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की ODI सीरीज में1-0 से आगे है 

{___भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

और भारत का फैसला सही साबित हुआ भारत ने इंग्लैंड को मात्र 110 रन पर ऑल आउट कर दिया 
जिसमें 
जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट अपने नाम किए

टास जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए महज 110 रन पर इंग्लैंड को ढेर कर दिया। इसके बाद 18.4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने जीत हासिल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 

{_जसप्रीत बुमराह ने 7.2 ओवर में 19 रन देकर 6 विकेट चटकाए__}

इंग्लैंड को तो ये समझ में ही नहीं रहा था कि कप्तान के तौर पर पिछले ही हफ्ते एजबेस्टन टेस्ट के अंतिम दिन जिस बुमराह से ना तो रन रोके जा रहे थे और ना विकेट लिए जा रहे थे और ना ही स्विंग करायी जा पा रही थी तो वो ओवल में अचानक इतना ख़तरनाक कैसे हो गए कि उनके टॉप क्रम के 4 बल्लेबाज़ों में 3 को खाता खोलने तक का मौक़ा भी नहीं मिला. ऐसा वन-डे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ.

बुमराह ने  वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड के ख़िलाफ और वो भी उनके घर में इतने शानदार खिलाड़ियों की मौजूदगी वाली मेज़बान टीम के खिलाफ इस स्पेल को निसंदेह सबसे बेहतरीन स्पेल कहा जा सकता है.

इंग्लैंड में अब तक दर्जन से भी कम गेंदबाज़ों में एक पारी में वन-डे क्रिकेट में 6 या उससे ज़्यादा विकेट लिये हैं लेकिन बुमराह उस सूची में भी हटकर हैं

दरअसल, देखा जाए तो लक्ष्य इतना छोटा था तो इंग्लैंड संपूर्ण आक्रमण की नीति अपनाते हुए कम से कम 2-3 विकेट लेने की कोशिश ज़रुर करता लेकिन कप्तान रोहित शर्मा और उनके पूराने जोड़ीदार शिखर धवन ने पहले ही तय कर लिया था जो काम एजबेस्टन टेस्टके पाँचवें दिन हुआ वो ओवल में मंगलवार को ज़रुर करेंगे.

यानी विरोधी को पूरे दिन के खेल में एक भी विकेट हासिल नहीं करने देंगे.

रोहित ने इसी मैच के दौरान 250 छक्के बना डाले और ऐसा करने वाले वो दुनिया के सिर्फ चौथे बल्लेबाज़ हैं.


लेकिन, इंग्लैंड इस मैच को भविष्य में कभी भी याद नहीं करना चाहेगा क्योंकि इससे पहले उन्हें अपने घर में कभी भी 10 विकेट से बुरी तरह से पराजित होने का अनुभव नहीं चखा था.



यह भी पढे़













एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.