Type Here to Get Search Results !

ARMY RALLY (AGNIVEER) BHARTI 2022 ,online apply ;आर्मी रैली भर्ती के लिए आवेदन शुरू , आपके राज्य का रैली शड्युल जाने ? कब होगी रैली भर्ती

 अग्निपथ योजना लागू होते ही भारतीय सेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसमें से भारतीय वायु सेना ने 24 जून से ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी थी और इसके बाद भारतीय थल सेना ने 1 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है । लंबे समय से रुकी हुई भर्ती प्रक्रिया अब अग्निपथ योजना के माध्यम से शुरू होने वाली है । जिसमें युवाओं को 4 साल सेना में सर्विस करने का मौका मिलेगा और 4 साल बाद 75% अग्नि वीरों को सेना से रिटायर कर दिया जाएगा अग्नीपथ योजना तीनों सेनाओं के लिए लागू की गई है इसमें सिर्फ स्थाई तौर पर 25% अग्नि वीरों को ही रखा जाएगा शेष अग्नि वीरों को रिटायर कर दिया जाएगा ।



Army Rally Bharti 2022 ; इंडियन आर्मी ने राज्यों के अनुसार अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया की तारीख निर्धारित की है भारतीय थल सेना में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को पहले फिजिकल और मेडिकल पास करना होगा इसके बाद उनकी लिखित परीक्षा ली जाएगी ।

भारतीय थल सेना में आवेदन करने के लिए थल सेना की ऑफिशियल वेबसाइट jionindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2022 से शुरू हो चुकी है जो भी उम्मीदवार भारतीय थल सेना में शामिल होने के लिए तैयारी कर रहे हैं वह दी गई वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन करें ।

जो भी उम्मीदवार रैली भर्ती में भाग लेने वाले हैं वह ध्यान रखे आर्मी   10 अगस्त से 22 दिसंबर तक रैली भर्ती का आयोजन करेंगी , इसमें से आपके राज्य में इन्हीं तारीखों के बीच आर्मी भर्ती रैली आयोजित की जाएगी ।


आयु सीमा

जो भी उम्मीदवार भारतीय थल सेना में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं उनकी आयु सीमा  17.5 वर्ष से लेकर 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए ।

नोट : 23 वर्ष आयु सीमा केवल 1 वर्ष के लिए रखी गई है इसके बाद अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष तक ही रहेगी।

इन पदों पर होगी भर्ती

इंडियन आर्मी मैं पहले चरण में 25000 अग्निवीरो की भर्ती की जाएगी यह भर्ती प्रक्रिया जनरल ड्यूटी , टेक्निकल , क्लर्क , ट्रेड्समैन के पदों पर होगी ।

भारतीय थल सेना की ओर से जो शेड्यूल जारी किया गया है उस में जानकारी दी गई है कि रैली भर्ती कहां  आयोजित की जाएगी और कब आयोजित की जाएगी साथ ही यह भी बताया गया है कि कौन-कौन से जिले के युवक रैली भर्ती में भाग ले सकते हैं ।

# अग्निपथ योजना के बारे मे अधिक जाने 'click '

रैली भर्ती की तारीक  में हो सकता है बदलाव

उम्मीदवार ध्यान रखिए कि जो शेड्यूल सेना की ओर से वेबसाइट पर जारी किया गया है उसमें बदलाव भी किए जा सकते हैं तो उम्मीदवार को इनके बारे में सूचना पाने के लिए भारतीय थल सेना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर चेक करते रहना है भर्ती रैली में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ कुछ ओरिजिनल डॉक्यूमेंट साथ रखने होंगे जिनकी लिस्ट नीचे दी गई है ।

भर्ती रैली में शामिल होने के लिए उम्मीदवार इन डॉक्यूमेंट को तैयार रखें

1. एजुकेशन सर्टिफिकेट ( 10th अथवा 12th )

2. एनसीसी , आईटीआई तथा अन्य टेक्निकल डिप्लोमा यदि हो तो

3. 20 पासपोर्ट साइज की फोटो

4. जाति सर्टिफिकेट

5. रेजिडेंट सर्टिफिकेट

6. रिलीजियn सर्टिफिकेट

7. स्कूल कैरेक्टर सर्टिफिकेट

8. ग्राम प्रधान या सरपंच से जारी कैरेक्टर सर्टिफिकेट

9. आधार पैन कार्ड या अन्य किसी भी डॉक्यूमेंट को साथ ले जाना है जो आपके पहचान की पुष्टि करें

10. स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट

11. पुलिस कैरक्टर सर्टिफिकेट

12. सरपंच , प्रधान , नगर सेवक द्वारा जारी रेजिडेंट सर्टिफिकेट

जो उम्मीदवार भारतीय थल सेना मैं आवेदन कर रहे हैं वह इन महत्वपूर्ण तारीखों का ध्यान रखें

1. ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक दिनांक - 1 जुलाई 2022

आवेदन की अंतिम दिनांक - 30 जुलाई 2022

2. रैली भर्तियां शुरू होने की दिनांक - अगस्त 2022

3. लिखित परीक्षा - 16 अक्टूबर 2022

4. जॉइनिंग - दिसंबर 2022

5. आवेदन लिंक -joinindianarmy.nic.in

6. Join whatsapp group - Join

रैली भर्ती शेड्यूल


आर्मी रैली शड्युल

Host ARO VENUE SCHEDULE
hISAR HISAR 12 TO 25 AUG 2022
PALAMPUR PALAMPUR 10 TO 23 SEP 2022
HAMIIRPUR HAMIRPUR 28 TO 07 SEP 2022
MANDI MANDIt 27 TO 08 OCT 2022
SIMLA RAMPUR/BUSHAHAR 11TO 20 OCT 2022
RO AMBALA KARNAL 23 TO 08 OCT 2022

मध्यप्रदेश और छतीसगढ़ आर्मी भर्ती शड्युल

ARO VENUE SCHEDULE
MHOW DHAR 01 TO 12 SEP 2022
RAIPUR BASTAR 01 TO 12 SEP 2022
JABALPUR REWA 22 TO 30 SEP 2022
GWALIOR SAGAR/GWALIOR 03 TO 13 0CT 2022
BHOPAL VIDISHA/SHEHORE 27 OCT TO 06 NOV
RO [HQ] JABALPUR JABALPUR 22 TO 27 NOV 2022

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.