Railway job : उत्तर मध्य रेलवे में बंपर भर्ती 1659 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया उत्तर मध्य रेलवे में अपरेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए है । योग्य उम्मीदवार आरआरसी तथा एनसीआर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रेलवे में आवेदन कर सकते हैं ।
महत्वपूर्ण दिनांक
1. आवेदन प्रारंभ होने की दिनांक - 2 जुलाई 2022
2. आवेदन की अंतिम दिनांक - अगस्त 2022
3. चयन प्रक्रिया - मेरिट के आधार पर की जाएगी
रेलवे भर्ती सेल उत्तर मध्य रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं । योग्य उम्मीदवार जो इसकी तैयारी कर रहा है वह रेलवे की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकता है । भर्ती प्रक्रिया 2 जुलाई 2022 से शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम दिनांक अगस्त 2022 को समाप्त होगी अतः जो भी उम्मीदवार रेलवे में आवेदन करना चाहता है वह जल्द से जल्द आवेदन करें ।
शैक्षणिक योग्यता
रेलवे में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास की हो या 12वीं पास की हो न्यूनतम 50% अंकों के साथ उम्मीदवार पास होना चाहिए साथ ही एनसीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त प्रासंगिक ट्रेड में डिप्लोमा होना चाहिए । डिप्लोमा किसी भी आईटीआई जो भारत सरकार द्वारा प्रमाणित आईटीआई कॉलेज से की होनी चाहिए ।
आयु सीमा
इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा न्यूनतम 15 वर्ष से लेकर अधिकतम 24 वर्ष तक या उनके बीच होनी चाहिए । आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2022 से की जाएगी ।
चयन प्रक्रिया
- चयन प्रक्रिया मेरिट सूची पर आधारित होगी जो कि मैट्रिकुलेशन [न्यूनतम 50% (कुल) अंकों के साथ] और आईटीआई परीक्षा में दोनों को समान वेटेज देते हुए आवेदकों द्वारा प्राप्त अंकों के प्रतिशत के औसत को लेकर तैयार की जाएगी।


