What is difference between visa & passport?, visa passport online apply,price
जब अपने देश से बाहर घूमने के बाद होती है तो दिमाग में दो चीजें हमेशा आती है जो पासपोर्ट और वीजा इन दो चीजों के बगैर आप विदेश में यात्रा नहीं कर सकते हैं आपके पास पासपोर्ट और वीजा होगा, पर बहुत से ऐसे लोग हैं जिनके पास यह दोनों नहीं है और कुछ लोगों को पासपोर्ट और वीजा का अंतर भी पता नहीं होता है तो आज हम पासपोर्ट और वीजा के बारे में विस्तार से समझेंगे ।
पासपोर्ट ››
पासपोर्ट एक ऐसा डॉक्यूमेंट होता है जो किसी भी देश में यात्रा करने के लिए वहां की सरकार जारी करती है इसमें उस व्यक्ति की सभी जानकारी होती है जो उसके लिए जरूरी है जैसे नाम, जन्म ,तारीख ,जन्म स्थान, देश, फोटो ,हस्ताक्षर और पासपोर्ट आईडी नंबर आदि होते हैं पासपोर्ट एक छोटी डायरी की तरह दिखता है यदि यह पासपोर्ट कहीं विदेश में खो जाए तो यह वहा स्थित भारतीय दूतावास इससे इमरजेंसी में नया पासपोर्ट बना सकते हैं पासपोर्ट कई प्रकार के होते हैं जैसे --
1) साधारण पासपोर्ट :-
साधारण पासपोर्ट देश की आम जनता के लिए जारी किया जाता है यह गहरे नीले रंग का होता है यह पासपोर्ट किसी भी देश में बिजनेस और घूमने के लिए जारी किया जाता है ।
2) OFFICAIAL PASSPORT :-
जहां पासपोर्ट सफेद रंग का होता है और यह देश के आम जनता के लिए जारी नहीं किया जाता है जबकि यह गवर्नमेंट ऑफिसर को जारी किया जाता है जो दूसरे देश में भारत का नेतृत्व करते हैं ।
3) DIPLOMATIEK PASSPORT :-
यह पासपोर्ट मैरून रंग का होता है यह हाई लेवल अधिकारियों के लिए जारी किया जाता है ।
वीजा ( VISA ) ››
यदि विदेश में यात्रा करने का विचार कर रहे हैं तो पासपोर्ट के साथ वीजा बहुत ही जरूरी होता है जब आप किसी देश में यात्रा करते हैं या करने का मन बना रहे हैं तो उस देश का वीजा आपको अपने देश में स्थित विदेशी दूतावास ( जिस देश में यात्रा कर रहे हैं ) वहां जाकर आपको वीजा के लिए आवेदन करना होगा आपकी संपूर्ण जानकारी को वह देखकर आपको 1 सप्ताह के भीतर वीजा जारी कर देंगे पासपोर्ट की तरह वीजा भी कहीं प्रकार का होता है इसको भारत सरकार जारी नहीं करती है वीजा के बिना किसी भी देश की यात्रा नहीं की जा सकती है ।
वीजा के प्रकार ››
Work visa :- यह विजा उस व्यक्ति को दिया जाता है जो विदेश में नौकरी करता है या किसी बिजनेस में शामिल होता है ।
Travel visa :- यह वीजा घूमने के लिए जारी किया जाता है जहां दो प्रकार का होता है
1. Immigrant :- इसमें व्यक्ति को परमानेंट विदेश में रहने की सुविधा मिलती है
2. Non immigrant :- इसमें व्यक्ति को वहां पर परमानेंट रहने की सुविधा नहीं मिलती है
Working holiday visa :- यह विजा कुछ ही दिनों के लिए होता है इसमें व्यक्ति विदेश में घूमने के लिए जाता है इसमें व्यक्ति को रहने की सुविधा नहीं मिलती है
Business viss :- यह वीजा बिजनेसमैन व्यक्ति को दिया जाता है या फिर कोई व्यक्ति विदेश में किसी बिजनेस में पार्टनरशिप में काम करता है तो उसे यह वीजा जारी किया जाता है ।
Student visa :- यह विजा स्टूडेंट के लिए जारी किया जाता है जो कि विदेश में पढ़ाई करना चाहता है
E passport क्या है ››
E पासपोर्ट का मतलब इलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट है जिसमें मोबाइल सिम की तरह एक चिप लगी होती है इसकी मदद से विदेश में बैठे अधिकारी आप की समस्त जानकारी को देख सकते हैं विजा भी इसी प्रकार का होता है ।



