यदि आपके भी पास एक स्मार्टफोन है तो आपने भी कहीं ना कहीं और कभी हॉटस्पॉट और वाईफाई का नाम तो सुना ही होगा आखिर क्या है हॉटस्पॉट और वाईफाई इसकी मदद से हम क्या क्या कर सकते हैं और इसके अनेकों कार्य के बारे में हम जानेंगे आखिर हॉटस्पॉट और वाईफाई की जरूरत क्यों पड़ी और यह कैसे काम करता है इसको जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें
हॉटस्पॉट क्या है >>>
हॉटस्पॉट एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो वायरलेस होती है इसे हम WLAN (WIRELESS LOCAL AREA NETWORK ) भी कहते हैं हॉटस्पॉट के के जरिए यूजर बिना वायर के इंटरनेट का आदान प्रदान कर सकता है यह एक सीमित एरिया के लिए इंटरनेट कनेक्शन प्रदान करता है यह मुख्य रूप से इन जगहों पर पाया जाता है--
Airports
coffee shope
Hotels
hospitals
libraries
Super market
कहीं बार हम हॉटस्पॉट ओर वाईफाई को हम समझ नहीं पाते हैं इन दोनों के बीच क्या अंतर है हमें अभी भी कुछ पता नहीं है हमें केवल यह पता है कि हम इसके जरिए एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल में इंटरनेट चला सकते हैं आखिर क्या है वाईफाई और और Hotspot में अंतर है।
वाईफाई वह टेक्नोलॉजी है जो किसी भी मोबाइल या कंप्यूटर ,लैपटॉप आदि डिवाइस में वायरलेस कनेक्शन के जरिए इंटरनेट की अनुमति प्रदान करती है यानी वाईफाई किसी भी मोबाइल डिवाइस या किसी अन्य डिवाइस में इंटरनेट को आने की अनुमति देती है यह WAP (WIRELESS ACCESS POINTS ) के बीच डाटा को भेजने तथा इसको पाने के कार्य करने के लिए रेडियो सिग्नल का प्रयोग करती है ।
हॉटस्पॉट क्या है >>>
वाईफाई हॉटस्पॉट का प्रयोग हम वायरलेस डिवाइस को इंटरनेट प्रदान करने के लिए करते हैं यानी हॉटस्पॉट के द्वारा हम किसी एक मोबाइल डिवाइस से अन्य मोबाइल डिवाइस को इंटरनेट का प्रयोग करने देते हैं
मोबाइल हॉटस्पॉट क्या है >>>
मोबाइल हॉटस्पॉट मुख्य रूप से मोबाइल डिवाइस में होता है इसकोportable hotspot भी कहते हैं
हॉटस्पॉट कितने प्रकार का होता है
1. free wifi hotspots
2. Commercial hotspots
1. Free wifi hotspots ---
इसमें सभी यूजर को एक ही नेटवर्क से इंटरनेट का उपयोग करने के लिए अनुमति प्रदान होती है
2. Commercial hotspots --
इसमें इंटरनेट के लिए एक फीस देनी होती है और कमर्शियल हॉटस्पॉट का उपयोग करने के लिए एक यूजर आईडी और पासवर्ड की जरूरत होती है यदि यह किसी के पास है तो वह कमर्शियल हॉटस्पॉट का उपयोग कर सकता है
हॉटस्पॉट सुरक्षा >>>
किसी भी हॉटस्पॉट की सुरक्षा को पहचाने के बिना उपयोग करने से हमारी समस्त मोबाइल डाटा का उपयोग हैकर बड़ी आसानी से कर सकता है और हमारे मोबाइल में पड़ी कहीं फाइलों को भी लेकर हैक कर सकता है इससे बचने के लिए हमें पब्लिक हॉटस्पॉट से कनेक्शन तभी करना चाहिए जब हमें इन निम्न बातों का ध्यान हो
1. पब्लिक हॉटस्पॉट का उपयोग करते समय हमारे मोबाइल का ब्लूटूथ बंद होना चाहिए ।
2. पब्लिक हॉटस्पॉट का उपयोग करते समय हमारी मोबाइल की फाइल शेयरिंग बंद होनी चाहिए ।
3. हमारे मोबाइल में एंटी सॉफ्टवेयर जरूर होना चाहिए ।
4. पब्लिक हॉटस्पॉट का उपयोग करते समय हमारे मोबाइल में वाईफाई ऑटो सेटिंग बंद होनी चाहिए ।
फ्री वाईफाई क्यों दिया जाता है >>>
फ्री वाई-फाई इसलिए दिया जाता है क्योंकि किसी भी पब्लिक प्लेस पर कस्टमर की संख्या बड़े और वह इंटरनेट के उपयोग के साथ वहां कि कहीं दुकानों पर शॉपिंग कर सकें इससे सरकार को भी फायदा होता है किसी भी शहर में फ्री वाईफई से उस शहर को कहीं लाभ है जैसे
1. उस शहर की अर्थव्यवस्था मैं बहुत बड़ा योगदान फ्री वाईफाई का होता है
2. शहर में नौकरी के अवसर भी कहीं गुना पैदा होते हैं
3. जिस शहर में फ्री हॉटस्पॉट है वहां के गरीब लोग भी इंटरनेट और सोशल मीडिया से जुड़ सकते हैं
5.फ्री वाईफाई हॉटस्पॉट के जरिए गरीब बच्चों के लिए इंटरनेट का खर्चा उठाना संभव नहीं है उनके लिए फ्री वाईफाई हॉटस्पॉट एक वरदान के बराबर है
वाईफाई हॉटस्पॉट से हानि >>>
अभी तक वाईफाई हॉटस्पॉट से हानि ना के बराबर है किंतु इसमें एक खतरा हमेशा बना रहता है जो कि मोबाइल हैकिंग का है इससे बचने के लिए ऊपर दी गई बातों का ध्यान रखना चाहिए इससे हमें कहीं गुना सुरक्षा मिलती है इसके अलावा फ्री वाईफाई हॉटस्पॉट की बात करें तो इसमें उस शहर की जहां पर यह लगा है वहां के सभी लोग फ्री वाईफाई का उपयोग करते हैं जिससे हॉटस्पॉट यानी इंटरनेट की स्पीड धीमी हो जाती है और साथ ही फ्री वाईफई का खर्चा भी बहुत अधिक होता है |




