Type Here to Get Search Results !

what is under weight ,वजन कैसे कम करे और वजन बढा़ने के उपाय

 भारत जैसे देश में कुछ लोग मोटापे से परेशान हैं तो कुछ लोग दुबलेपन से परेशान हैं । भारत में लगभग हर 10 में से 5 लोग मोटापे से परेशान है और ठीक इसके विपरीत दुबलेपन से भी परेशान है ।आज हम दुबलेपन के शिकार हुए लोगों के बारे में विस्तार से जानेंगे आखिर दुबलापन हमारे शरीर के लिए कैसे नुकसानदायक होता है और इसे हम कैसे दूर कर सकते हैं । दुबलापन किन किन कारणों से होता है इसकी संपूर्ण जानकारी पढ़ने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें ।



क्या होता है दुबलापन >>>

दुबलापन होने का मतलब BMI का कम होना BMI का मतलब BODY MASS INDEX इससे हमें पता चलता है कि हम कितने हेल्दी है और हमें कितने भोजन की जरूरत है । यदि आपका भी BMI -18.5 से कम है तो आप दुबलेपन का शिकार कहलाएंगे इसमें वजन और लंबाई को देखा जाता है इसमें मसल को नहीं देखा जाता है कुछ लोग जन्म से ही दुबलेपन का शिकार होते हैं किंतु वह हेल्दी होते हैं ।

BMI का 18.5. होने का मतलब यह नहीं कि आपके हेल्थ मैं दिक्कत है ।

लोग दुबले क्यों होते हैं >>>

जो लोग दुबले होते हैं उन्हें हम  कुपोषित भी कर सकते हैं दुबलेपन के होने का कारण शरीर में पर्याप्त कैलोरी ना मिलना है ।

दुबला होने से क्या क्या हानियां होती है >>>

दुबलेपन के कारण शरीर की ग्रोथ और डेवलपमेंट में देरी होती है यदि आप भी दुबले हो तो आपके शरीर में विटामिन डी और कैल्शियम की कमी है इसके कारण हड्डियां कमजोर होती है । दुबलेपन के कारण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी कम होती है । जिस कारण किसी भी प्रकार का वायरस हमारे शरीर में प्रवेश कर हमें संक्रमित कर देता है और इस वायरस से हमारा शरीर नहीं लड़ पाता है दुबले लोगों के बाल झड़ने की समस्या भी देखने को मिलती है परंतु दुबले पन का शिकार हुए कहीं व्यक्ति हेल्दी भी होते हैं ।

कौन-कौन व्यक्ति दुबले होते हैं  >>>

1. जो व्यक्ति सुबह या शाम को रनिंग आदि कई प्रकार की एक्सरसाइज करते हैं तो वह दुबले तो होते हैं परंतु हेल्दी होते हैं ।

2. जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी का शिकार है वह भी दुबलेपन के शिकार हो जाते हैं

3. जो व्यक्ति लंबे समय से दवाइयो का सेवन कर रहे हैं वह भी दुबलेपन का शिकार होते हैं

4. कुछ लोग डिप्रेशन और अन्य कई परेशानियों से लंबे समय तक पीड़ित रहते हैं उनका भी वजन कम होता है


वजन बढ़ाने के उपाय >>>

भारत जैसे देश में कुछ लोग मोटापे की समस्या से परेशान है और मोटापा कम करने के लिए कई प्रकार के उपाय करते हैं उसी प्रकार दुबलेपन के शिकार लोग भी अपना वजन बढ़ाने के लिए कई प्रकार के तरीके अपनाते हैं पर उनसे उन्हें कोई भी लाभ नहीं होता है आज हम वजन कैसे बढ़ाएं इसके बारे में जानेंगे

1.हर घर में आसानी से मिलने वाला दूध वजन बढ़ाने के लिए प्रमुख स्त्रोत है । दूध में कई प्रकार के पदार्थ होते हैं जैसे कार्बोहाइड्रेट प्रोटीन और भरपूर मात्रा में कैल्शियम उपलब्ध होता है इसकी मदद से दुबलेपन का शिकार व्यक्ति वजन बढ़ा सकता है परंतु इसका उपयोग रोजाना शाम सुबह करना पड़ेगा

2. प्रोटीन शेक इसकी मदद से भी वजन को बढ़ाया जा सकता है यह बड़ी आसानी से मार्केट में उपलब्ध है इसके सेवन से भी वजन को बढ़ाया जा सकता है

3.चावल इसके सेवन से भी वजन को बढ़ाया जा सकता है एक कप चावल में 200 कैलोरी ऊर्जा होती है जिसकी हमारे शरीर को बहुत जरूरत होती है और खासकर दुबलेपन के शिकार व्यक्ति को इसलिए इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होने के कारण वजन बड़ी आसानी से बढ़ाया जा सकता है

4. रेड मीट यह मसल बनाने और वजन बढ़ाने में सहायता प्रदान करता है इसके सेवन से मसल एवं वजन बढ़ा सकते हैं

5. Nuts and nut butter इससे भी वजन को बढ़ाया जा सकता है






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.