आईआईएम यह एक प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक है IIM भारत मैं इसके कुल 20 से अधिक कॉलेज है भारत का पहला आई आई एम कॉलेज 13 नवंबर 1961 में Indian Institute of management calcutta के नाम से बना था इसका मेन कैंपस Joka कोलकाता में है । हर छात्र इसमें पढ़ने का सपना देखता है परंतु कुछ ही छात्रों के सपने सच होते हैं MBA करने के लिए यह भारत के सबसे सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों में से एक है । आई आई एम की बदौलत ही छात्र ने बिजनेस फील्ड में पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं और पूरी दुनिया में जीत का परचम लहरा रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी बहुत से छात्रों को IIM के बारे में कुछ जानकारी नहीं है इसके बारे में जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें ।
आई आई एम क्या होता है >>>
IIM FULL FORM -INDIAN INSTITUTE OF MANAGEMENT (भारतीय प्रबंध संस्थान ) आई आई एम कॉलेज में लगभग 2400 सीट होते हैं जो देश के अलग-अलग राज्यों में स्थित है इन सभी राज्यों में लगभग इतनी ही सीट होती है जिन्हें पाने के लिए छात्र को एक प्रतियोगी परीक्षा पास करनी होती है जिसका नाम CAT है ।
IIM मैं पढ़ाई करने के लिए योग्यता >>>
आई आई एम में पढ़ाई करने के लिए छात्र का किसी भी फील्ड में ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है इसमें छात्रों को प्रबंधन के फील्ड में जानकारी दी जाती है आई आई एम में प्रवेश पाने की प्रक्रिया CAT एग्जाम के माध्यम से होती है ।
CAT EXAM जानकारी >>>
यह परीक्षा प्रत्येक वर्ष केवल एक बार आयोजित की जाती है और यह परीक्षा दो भागो में ली जाती हैं । एक बार नवंबर -दिसंबर में आयोजित की जाती है इस परीक्षा को देने के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराना पड़ता है आई आई एम में प्रवेश पाने के लिए बहुत कठिन मेहनत करनी पड़ती है यह एक बहुत ही कठिन प्रतियोगी परीक्षा में से एक है जिसमें प्रत्येक वर्ष लगभग तीन लाख से अधिक उम्मीदवार सीमित सीटों के लिए आवेदन करते हैं और इनमें से कुछ ही छात्र इस परीक्षा को पास कर पाते हैं ।
IIM कॉलेज में एडमिशन कैसे मिलता है >>>
अगर आप भी एमबीए कोर्स करना चाहते हैं या इस कोर्स को करने में इच्छुक है तो आई आई एम से आप एमबीए कर सकते हैं आपको सबसे पहले कैट एग्जाम पास करना होगा इसके लिए आपको ऑनलाइन कोचिंग और मॉक टेस्ट का सहारा लेकर इस परीक्षा की तैयारी करनी होगी और इसे पास करना होगा कैट एग्जाम की परीक्षा देने के लिए इसका आवेदन करना होगा जिसकी फीस 1500 से 1600 रुपए तक है यदि आप यह एग्जाम पास कर भी लेते हैं तो आपको अगली प्रोसेस के लिए बुलाया जाएगा इसमें ग्रुप बातचीत होगी और आपका एक अलग से इंटरव्यू लिया जाएगा इन सभी प्रोसेस को पास करने के बाद आप आई आई एम कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं । कैट एग्जाम के अलावा एक और एग्जाम से आप आईआईएम मे एडमिशन ले सकते हैं जिसका नाम GMAT है इसके द्वारा भी आप आई आई एम कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं परंतु यह एग्जाम इंटरनेशनल लेवल पर होती है इसमें अन्य देशों के बीच छात्र भाग लेते हैं यह परीक्षा भी CAT परीक्षा की तरह होती है
CAT परीक्षा क्या है >>>
CAT इसका full form COMMEN APTITUDE TEST है ।
यह परीक्षा एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है जो एक ही दिन में ली जाती है यह परीक्ष आई आई एम के द्वारा आयोजित की जाती है । CAT के द्वारा छात्र को व्यवसाय प्रशासन की पढ़ाई कराई जाती है और इस फील्ड में अपना करियर बनाया जा सकता है इस परीक्षा की अधिकतम आयु सीमा नहीं रखी गई है परंतु जिन छात्रों ने ग्रेजुएशन में 50% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हो तो वह इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है
CAT EXAM की अन्य महत्वपुर्ण जानकारी >>>
CAT EXAM एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है इसमें 100 अंक का प्रश्न पत्र आता है जिसमें प्रत्येक प्रश्न के 4 अंक निर्धारित किए गए हैं इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी की जाती है इस में नेगेटिव मार्किंग प्रत्येक एक प्रश्न गलत होने पर एक अंक काट लिया जाता है और यदि एक प्रश्न सही है तो उसके चार नंबर दिए जाते हैं पेपर देने का समय कुल 3 घंटे का होता है इसमें आपको सभी प्रश्न हल करने होते हैं प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के होते हैं जिसमें चार ऑप्शन प्रत्येक प्रश्न में दिए जाते हैं जिसमें से केवल एक ऑप्शन सही होता है
CAT की परीक्षा में तीन भागों से प्रश्न पूछे जाते हैं
1. क्वाटिटेटिव एप्टीट्यूट -28 अंक
2. वर्बल एवं रीडिंग काम्प्रिहेंशन -44 अंक
3. डाटा इंटरप्रिटेशन एवं लाजिकल रिजनिंग -28 अंक
यदि आप भी आई आई एम में प्रवेश द
लेना चाहते है, तो इन अध्याय को गहराई से अध्ययन कर आप भी इस परीक्षा को पास कर सकते हैं और देश के प्रतिष्ठित IIM कॉलेजों में एडमिशन ले सकते हैं और अपना भविष्य बना सकते हैं ।


