आईटीआई यह नाम आपने कहीं ना कहीं सुना ही होगा यह एक कोर्स है जिसकी आवश्यकता आज हर टेक्निकल फील्ड की सरकारी नौकरी में आवश्यक है और आज हर सरकारी नौकरी मैं आईटीआई को लगभग अनिवार्य कर दिया गया है जिसमें टेक्निकल की आवश्यकता है उसमें आईटीआई डिप्लोमा होना अनिवार्य है इस आर्टिकल में आईटीआई की संपूर्ण जानकारी दी जा रही है, आर्टिकल को पूरा पढ़ें आईटी आई कोर्स को आठवीं पास दसवीं पास और 12वीं पास करने के बाद आप इस कोर्स को कर सकते हैं आईटीआई कोर्स क्या है बहुत से छात्र को यह नहीं पता है कि आखिर यह आईटीआई होता क्या है इससे करने के क्या फायदे हैं और यह कोर्स हमें कब करना चाहिए और क्यों तो हम बता दें कि आईटीआई का पूरा नाम इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट है आईटीआई एक इंडस्ट्रियल कोर्स है जो आठवीं से लेकर 12वीं के स्टूडेंट के लिए बनाया गया है इस कोर्स की खास बात यह है कि इसमें स्टूडेंट को इंडस्ट्री लेवल पर काम करने के लिए तैयार किया जाता है ताकि छात्र एक अच्छी नौकरी पा सकें इसमें कई प्रकार के कोर्स कराए जाते हैं या ट्रेड कराए जाते हैं जिसमें मुख्य रुप से मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिकल ,फैशन डिजाइनिंग, कंप्यूटर इत्यादि कई सारे कोर्स कराए जाते हैं इस कोर्स को करने के कई फायदे हैं जैसे इस कोर्स की खासियत यह है कि इस मैं आपको थ्योरी के मुकाबले प्रैक्टिकल की ट्रेनिंग ज्यादा दी जाती है ताकि छात्रों को अच्छे से समझ आए आईटीआई कोर्स के लिए किसी भी तरह के किताबी ज्ञान या इंग्लिश ज्ञान का होना जरूरी नहीं है
आईटीआई कॉलेज में आपको कम फीस या कोई फीस नहीं देनी होती है यदि वह एक सरकारी कॉलेज है तो आईटीआई कोर्स के बाद डिप्लोमा 2 साल मैं आसानी से भी एडमिशन ले सकते हैं आईटीआई में आपको 6 महीने, 1 साल, 2 साल तक के कोर्स मिलेंगे ।आईटीआई मे एडमिशन लेने का बहुत ही आसान तरीका है आईटीआई में प्रवेश के लिए हर साल जुलाई में फॉर्म निकलते हैं जिसे आप ऑनलाइन भर सकते हैं और इसकी फीस मात्र ₹200 होती है कभी-कभी यह कम ज्यादा हो सकती है इसे भरने के लिए आईटीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
आईटीआई में एडमिशन एंट्रेंस यानी मेरिट के बेस पर होता है आईटीआई में एडमिशन के लिए कुछ प्रक्रिया से भी गुजरना होता है ।
आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन कैसे करें >>>
1. आईटीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं जिस स्टेट से आप हो ।
2. अब आपको रजिस्ट्रेशन वेबसाइट पर जाना होगा ।
3. अब कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन के सेक्शन पर क्लिक करें ।
4. अब आईटीआई फॉर्म में जो भी डिटेल कहां जाए जैसे कि नाम एड्रेस सब भरें और जरूरी डॉक्युमेंट्स को वेबसाइट पर अपलोड करें
5. अपने form को सबमिट कर दें और इसका एक प्रिंट आउट ले ताकि आपको आगे कोई दिक्कत ना हो ।
6. ज्यादा डिटेल के लिए वेबसाइट को रोजाना चेक करते रहे कि कोई अपडेट आया है या नहीं ।
आईटीआई कोर्स को ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए जरूरी चीजें >>>
1. मार्कशीट आठवीं दसवीं की होनी चाहिए
2. कम्युनिटी सर्टिफिकेट एससी या ओबीसी के लिए ।
3. आधार कार्ड होना चाहिए ।
4. बैंक अकाउंट डिटेल आदि होनी चाहिए ।
5. डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड या फिर यूपीआई से ऑनलाइन पेमेंट के लिए होना चाहिए ।
आईटीआई में मुख्य ट्रेड >>>
आईटीआई में सामान्यतः दो तरह के ट्रेड मिलते हैं एक इंजीनियरिंग ट्रेड और दूसरा नॉन इंजीनियरिंग ट्रेड है ।
TOP ITI COLLEGE IN INDIA
भारत में शीर्ष 10 आईटीआई कॉलेज: -
सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पुरुलिया
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला/महिला) रायबरेली
सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, तिरुचेंदूर
सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला), मदुरै
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मांडवी (सूरत) (सरकार)
सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला), नमक्कली
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सधौरा
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, त्रिची
सालबोनी गवर्नमेंट आई.टी.आई
सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, उलुंदुरपेट
आईटीआई आप कब कर सकते हैं >>>
आईटीआई कोर्स 14 साल से लेकर 40 साल तक कभी भी कर सकते हैं ।
आईटीआई के फॉर्म कब निकलते हैं >>>
आईटीआई के फॉर्म जुलाई महीने में निकलते हैं 10वीं रिजल्ट के बाद
आईटीआई में कितने साल का कोर्स होता है >>>
इस कोर्स में आपको कई तरह के कोर्स मिलते हैं कोई 6 महीने का तो कोई 1 साल या 2 साल तक का होता है ।
आईटीआई कोर्स में कितनी फीस लगती है >>>
आईटीआई कोर्स को सरकारी कॉलेज से करने पर बहुत ही कम फीस लगती है लेकिन आप प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन लेते हैं तो शायद इसके लिए आपको 10,000 से लेकर ₹30000 तक फीस देनी होगी ।
आईटीआई के लिए कितनी पढ़ाई चाहिए >>>
आईटीआई कोर्स करने के लिए आपको आठवीं या फिर दसवीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए डिपेंड करता है कि आप कौन से कोर्स को चुनते हो ।
NOTE : मध्यप्रदेश के ITI college मे अप्लाई करने के लिए दी गई लिंक पर क्लिक करे -Knowledge18indiaiticollegeinmp


