भारत में बहुत से ऐसे युवा है जो डॉक्टर का सपना देखते हैं और डॉक्टर बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पीएचडी कोर्स करना बेहतर होगा पीएचडी कोर्स के द्वारा आप उच्च लेवल के डॉक्टर बन सकते हैं और पीएचडी कोर्स करने के साथ आपके नाम के आगे डॉक्टर लग जाता है परंतु इस कोर्स की पढ़ाई करना इतना आसान नहीं है क्योंकि यह एक हाई लेवल कोर्स है और पीएचडी को डायरेक्ट नहीं कर सकते हैं ।
PhD का पुरा नाम - Doctor of philosophy है । PhD उच्च डिग्री कोर्स है जो 3 साल का होता है डिग्री को पूरा करने के बाद आपको डॉक्टर लगाकर बुलाया जाता है जो एक गर्व की बात है । PhD एक डॉक्टर बनने की डिग्री है ,और इसकी सहायता से टीचर और प्रोफ़ेसर भी बन सकते हैं ।
योग्यता >>>
1. ग्रेजुएशन पूरी होनी चाहिए।
2. मास्टर डिग्री पूरी होनी चाहिए ।
पीएचडी कैसे करें >>>
12वीं पास करें---
किसी भी सब्जेक्ट में डिग्री करना हो तो इसके लिए सबसे पहले आपको 12वीं पास करना ही होगा अब जिस भी सब्जेक्ट में आपकी रुचि है उसी सब्जेक्ट को 11वीं कक्षा में चुने और उसी सब्जेक्ट से 11वीं और 12वीं करें ताकि आपको आगे जाकर फायदा हो और कोशिश करें कि 12वीं में अच्छे मार्क्स से पास हो और इसमें कम से कम 60% मार्क्स लाएं ।
ग्रेजुएशन के लिए अप्लाई करें और पढ़ाई पूरी करें ---
जैसे ही आप 12वीं पास कर लेते हैं तो इसके बाद आपको जो भी सब्जेक्ट या फील्ड अच्छे लगे यानी जिस भी कोर्स के लिए आप पढ़ाई करना चाहते हैं उसी के लिए एंट्रेंस एग्जाम दे और एग्जाम क्लियर करके अपने ग्रेजुएशन डिग्री की पढ़ाई पूरी करें जिस भी फील्ड में आप एक्सपर्ट बनना चाहते हैं उस सब्जेक्ट को अच्छे से पढ़े और ज्यादा से ज्यादा मार्क्स लाए ताकि आगे जाकर आपको फायदा हो
मास्टर डिग्री की पढ़ाई पूरी करें---
जैसे ही आप अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर लेते हैं इसके बाद अब आपको पोस्ट ग्रेजुएशन यानी मास्टर डिग्री के लिए अप्लाई करना होगा ध्यान रहे जिस फील्ड या सब्जेक्ट में आपने बैचलर डिग्री पूरी की है उसी सब्जेक्ट में मास्टर डिग्री पूरी करें तभी आपको एचडी करने में फायदा मिलेगा और कोशिश करें कि मास्टर डिग्री और बैचलर डिग्री में आपके कम से कम 60% मार्क्स हो ताकि आपको आगे एंट्रेंस एग्जाम के लिए कोई भी दिक्कत ना हो
यूजीसीनेट टेस्ट के लिए अप्लाई करें और उसे क्लियर करें---
जैसे कि आपकी पोस्ट ग्रेजुएशन पूरी हो जाती है तो आपको पीएचडी करने के लिए यूजीसी नेट के एग्जाम देना होगा और इसे क्लियर करना होगा पहले यह एग्जाम नहीं होता था लेकिन अब पीएचडी करने के लिए इस एग्जाम को क्लियर करना अनिवार्य कर दिया है ।
पीएचडी के लिए एंट्रेंस एग्जाम पास करें---
जैसे ही नेट एग्जाम पास कर लेते हैं इसके बाद आपको पीएचडी एंट्रेंस परीक्षा देने के लिए योग्य हो तब आपको अपने हिसाब से जिस भी कॉलेज में पीएचडी की पढ़ाई करना चाहते हैं उस कॉलेज का एंट्रेंस एग्जाम दे हर यूनिवर्सिटी अपने एंट्रेंस एग्जाम लेती है पीएचडी करने के लिए आपको इस एंट्रेंस एग्जाम को पास करना अनिवार्य है तभी आपका एडमिशन उस कॉलेज में हो सकेगा ।
पीएचडी करने के फायदे >>>
1. इसे करने के बाद आपके नाम के आगे डॉक्टर लग जाता है ।
2.पीएचडी एक उच्च लेवल की डिग्री है ।
3.इस डिग्री को करने के बाद आप किसी भी फील्ड में एक्सपर्ट कहलाएगे ।
4. इस डिग्री का उपयोग करके आप किसी भी लेवल की जॉब मे आ़वेदन कर सकते है ।


