Type Here to Get Search Results !

Indian Coast Guard Admit Card 2022 – Navik (DB, GD) & Yantrik Exam ,admit card download

 Indian Coast Guard Admit Card 2022 – Navik (DB, GD) & Yantrik Exam Call Letter Download



इंडियन कोस्ट गार्ड जिन छात्रों ने फॉर्म फिल किया था अब उनके परीक्षा की तारीख निकट आ गई है कुछ ही दिनों में इंडियन कोस्ट गार्ड द्वारा आपके एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे जिसको डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर आप इंडियन कोस्ट गार्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर चले जाएंगे और अपनी ईमेल आईडी और आप के द्वारा दर्ज किया गया पासवर्ड डाल कर आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-https://joinindiancoastguard.cdac.in/


छात्र जब इंडियन कोस्ट गार्ड की परीक्षा देने जाए तब निम्न बातों का ध्यान रखें जो नीचे दी गई है--

1. परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र प्रिंट करया हुआ होना चाहिए ना कि प्रवेश पत्र की फोटो कॉपी  होनी चाहिए ।

2. जब छात्र परीक्षा देने जाए तब साथ में दो रंगीन फोटो जो परीक्षा फॉर्म भरते  समय  उपयोग किया गया फोटो हो। 

3. परीक्षा केंद्र में मोबाइल, एयरफोन, ब्लूटूथ, टच घड़ी आदि ले जाने की अनुमति नहीं है ।

4. छात्र द्वारा परीक्षा केंद्र पर 1 घंटे पहले पहुंचना है ।

5. छात्र परीक्षा केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन का अवश्य पालन करना चाहिए और मास्क लगाकर ही परीक्षा केंद्र पर जाएं ।

6. विद्यार्थी द्वारा परीक्षा केंद्रों पर अपना आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर कार्ड ले जाना अनिवार्य है इनमें से यदि आपके पास केवल आधार कार्ड है तो आधार कार्ड ले जाना अनिवार्य है ।

7. परीक्षा केंद्र में आपके कपड़े टी शर्ट लंबी बाय का नहीं होना चाहिए ।

और भी महत्वपूर्ण निर्देश इंडियन कोस्ट गार्ड द्वारा जारी किए गए हैं उन निर्देशों का पालन करना छात्र को अनिवार्य है नहीं तो उसे परीक्षा में नहीं बिठाया जाएगा और वह छात्र परीक्षा से वंचित रह जाएगा ।


अन्य महत्वपूर्ण जानकारी इंडियन कोस्ट गार्ड के बारे में--

इंडियन कोस्ट गार्ड की स्थापना19 अगस्त 1978 को हुई थी इंडियन कोस्ट गार्ड को हिंदी में" भारतीय तटरक्षक बल" कहते हैं इसकी स्थापना भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने की थी । भारतीय तटरक्षक बल का कार्य भारत की समुद्री सीमा की सुरक्षा करना है इसका कार्य भी इंडियन नेवी यानी भारतीय नौसेना के कार्य के बराबर है

वर्तमान में इंडियन कोस्ट गार्ड के महानिर्देशक को 21 दिसंबर 2021 को वी एस पाठनिया को नियुक्त किया गया है यह भारतीय तटरक्षक बल के 24' वे महा निर्देशक है। यह वेलिंगटन के डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज और दिल्ली के नेशनल डिफेंस कॉलेज के छात्र  थे  ।

इंडियन कोस्ट गार्ड बेच 02/2022 की महत्वपूर्ण जानकारी

इंडियन कोस्ट गार्ड बैच 02/2022 में कुल 322 पदों पर भर्ती निकली थी । जिसकी ऑनलाइन आवेदन की तारीख 4 जनवरी 2022 से 14 जनवरी 2022 तक रखी गई थी। जिसमें लगभग 5 लाख छात्रों ने इंडियन कोस्ट गार्ड में फॉर्म भरे ,जिनके एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने वाले हैं। और इंडियन कोस्ट गार्ड की परीक्षा 31 मार्च 2022 को रखी गई है ।इंडियन कोस्ट गार्ड में महत्वपूर्ण तीन प्रकार की वैकेंसी निकली गई थी ।जिसमें दसवीं पास छात्र भी आवेदन कर सकते थे।  और कुछ फील्ड में 12वीं पास जिन्होंने साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास की थी उनके लिए भी वैकेंसी थी और जिनके पास  इंजीनियरिंग का सर्टिफिकेट था ।उनके लिए भी अलग से वैकेंसी निकाली गई थी इनको मुख्य रूप से तीन भागों में बांटा गया है

1. Navik GD :-नाविक जीडी में कुल 260 वैकेंसी निकाली गई थी ।इसमें छात्र 12वीं पास होना चाहिए तथा 12वीं में उस ने गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री विषय से पास की हो।

2. Navik DB:- नाविक डीबी में कुल 35 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। जिसमें छात्र 10 वीं पास होना चाहिए ।

3. यांत्रिकी:- इंडियन कोस्ट गार्ड के यांत्रिकी के पदों पर भरने वाले छात्र का.इंजीनियरिंग सर्टिफिकेट होना चाहिए जिसमें मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल शामिल है । इसमें कुलपद 27 थे


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.