Indian Navy SSR /AA Recruitment 2022 Vacancy, Apply Online, Dates
इंडियन नेवी ने SSR ओर AA के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया जिसमें फॉर्म की डेट से लेकर एडमिट कार्ड तक की जानकारी दी गई है
इंडियन नेवी के ऑफिशल नोटिफिकेशन के अनुसार एस एस आर और AA के फॉर्म 29 मार्च से 5 अप्रैल तक भर सकते हैं। इंडियन नेवी ने कुल 7 दिनों का मौका दिया फॉर्म भरने का ,इसकी परीक्षा मई और जून के प्रथम सप्ताह में संपन्न करा दी जाएगी । इस बार इंडियन नेवी ने कोरोना का हवाला ना देते हुए सभी को परीक्षा देने का मौका दिया है ।पिछले साल बात करें तो इंडियन नेवी ने 12वीं के परसेंटेज के आधार पर छात्रों को शॉर्टलिस्ट करके परीक्षा के लिए बुलाया था।जिसके चलते छात्रों ने विरोध कर सुप्रीम कोर्ट में एक अपील दायर की थी। इसके बाद इस साल इंडियन नेवी ने सभी छात्रों को परीक्षा देने के लिए अवसर दिया है
एडमिड कार्ड कब तक आएंगे[ADMIT CARD]
इंडियन नेवी के एसएसआर और AA के एडमिट कार्ड परीक्षा के ठीक 10 से 15 दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा मई में होती है तो लगभग 15 से 10 दिन पहले इंडियन नेवी एडमिट कार्ड जारी कर देगी
आयु [age limit]
इंडियन नेवी मैं वहीं आवेदन कर पाएंगे जिसका जन्म 1 अगस्त 2002 को हुआ है और 31 जुलाई 2005 से पहले जिनका जन्म हुआ है । इन दोनों तारिक ःको किसी का भी जन्म हुआ है, तो वह इंडियन नेवी में आवेदन कर सकता है ।
न्यूनतम क्वालिफिकेशन
जो विद्यार्थी एसएसआर के लिए आवेदन कर रहे हैं उनको 12वीं पास होना चाहिए। वह किसी भी विषय से छात्र ने 12वीं पास की हो और उसके बारहवीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60% बने हो ।
AA में विद्यार्थी 12वीं पास होना चाहिए साथ में वह मैथ्स ,फिजिक्स ,केमिस्ट्री विषय से छात्र ने 12वीं पास की हो और मैथ, फिजिक्स ,केमिस्ट्री के साथ इंग्लिश में 60% नंबर अर्जित किए हो वही AA में आवेदन कर सकता है ।
शारीरिक मापदंड
छात्र इंडियन नेवी के एसएसआर या AA की परीक्षा पास कर लेता है । तो इसके बाद उसका फिजिकल अर्थात शारीरिक मापदंड होगा जिसमें छात्र की लंबाई 157 सेंटीमीटर या उससे अधिक होनी चाहिए साथ में 1.6 मीटर की रनिंग मात्र 7 मिनट में छात्र को करनी होगी इसके साथ 10 पुश अप लगानी होगी ।
इंडियन नेवी एसएसआर और ए ए में कुल पद
इंडियन नेवी हर साल की तरह एसएसआर और ए ए में लगभग 2500 पद निकालती है किसी किसी साल इन पदों में कम होती है । इस बार इंडियन नेवी ने एस एस आर मैं कुल पदों की संख्या 2000 है । और वही ए ए में कुल पदों की संख्या 500 है।
इंडियन नेवी के बारे में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
इंडियन नेवी डे अर्थात भारतीय नौसेना दिवस 4 दिसंबर को मनाया जाता है वैसे तो इंडियन नेवी की स्थापना 1612 ई मैं अंग्रेजों के समय हो गई थी, पर आजाद भारत की भारतीय नौसेना की स्थापना 26 जनवरी 1950 को की गई थी। भारतीय नौसेना के महा निर्देशक वर्तमान में एडमिरल वी हरि कुमार है ।
इंडियन नेवी में फॉर्म कैसे भरें
इंडियन नेवी के एसएसआर और ए ए में फॉर्म भरने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें-https://www.joinindiannavy.gov.in/
इसके बाद आप इंडियन नेवी के ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाएंगे। इसके बाद इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट पर आईडी बनाने के लिए आपको सबसे पहले अपनी ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी ,उसके बाद आपको एक पासवर्ड बनाना होगा इसके बाद आपकी प्रोफाइल इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट पर बन जाएगी। इसके बाद आपको अपॉर्चुनिटी के सेक्शन में एस एस आर और ए ए की वैकेंसी देखेगी इसमें से आप किसी एक पर क्लिक कर फॉर्म फिल कर सकते हैं। इसके बाद आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी जैसे -आधार नंबर, मार्कशीट की फोटो ,आधार कार्ड की फोटो ,मोबाइल नंबर ,एक पासपोर्ट साइज फोटो आदि दर्ज करने के बाद आपका फॉर्म भर जाएगा ।इसके बाद आप जब एडमिट कार्ड डाउनलोड करेगे तब पुनः ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं ।


