भारतीय रक्षा मंत्रालय की ओर से एक बड़ी खबर अब भारतीय सेना में टूर ऑफ ड्यूटी के तहत भर्ती की जाएगी । टूर ऑफ ड्यूटी को लेकर लगभग 5 सालों से रिसर्च की जा रही थी और सरकार के द्वारा अब इस फैसले पर सहमत हो चुकी है । अब तीनों सेनाओं भारतीय थल सेना , भारतीय नौसेना और भारतीय वायुसेना में टूर ऑफ ड्यूटी के तहत भर्ती प्रक्रिया की जाएगी जिसमें युवाओं को भारतीय सेना में 4 साल के लिए देश सेवा का मौका मिलेगा जो युवा देश की सेवा करना चाहता है वह इस प्रक्रिया के माध्यम से कर सकता है , परंतु इसमें कई सारी कंडीशन के कारण कुछ ऐसे युवा जो सेना के लिए फिट नहीं है उनके लिए यह प्रक्रिया नहीं है ।
दरअसल सरकार इस योजना विदेश से लाई है । जिसका नाम " टूर ऑफ ड्यूटी" है इसके कई सारे फायदे और थोड़े बहुत नुकसान भी है परंतु अब भारत में सेना भर्ती इसी प्रक्रिया के माध्यम से की जाएगी सरकार अपना मन बना चुकी है कि टूर ऑफ ड्यूटी के तहत ही सेना भर्ती की जाए इसमें सरकार को भी फायदा है क्योंकि इस प्रक्रिया में जो युवा भारतीय सेना में लगेंगे और 4 साल बाद जब वह रिटायर होंगे तब उन्हें पेंशन का फायदा नहीं मिलेगा इसमें सरकार को कहीं करोड़ों का फायदा होने जा रहा है सरकार का यह प्लान है कि जो पैसे बचे हैं उन्हें वह भारतीय सेना में उपयोग किए जाने वाले हथियारों पर खर्च करें और भारतीय सेना को और भी मजबूत करें ताकि वह चीन जैसे देशों का मुकाबला हथियारों से कर सके ।
Tour of Duty : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सरकार ने रक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। रक्षा क्षेत्र में एफडीआई जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। सरकार का इरादा सेना को विश्वस्तरीय फौज बनाना है। इसके लिए सरकार अब 'अग्निपथ' योजना ला रही हैं। इस योजना में भारतीय नौजवानों को सेना में सेवा का अवसर प्रदान किया जाएगा। यह योजना हमारे युवाओं को सेना में अवसर देने और फौज को पहले से ज्यादा आधुनिक बनाने का काम करेगी। रक्षा मंत्री ने कहा कि 'अग्निपथ' के जरिए सेना का प्रोफाइल युवा बनाया जाएगा। इस योजना से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। '
टूर ऑफ ड्यूटी में आयु सीमा क्या रहेगी
टूर ऑफ ड्यूटी भर्ती प्रक्रिया में आयु सीमा में सरकार कोई भी बदलाव नहीं करेगी आयु सीमा पहले भर्ती प्रक्रिया के तहत ही रहने वाली है भारतीय थल सेना में ग्राउंड ड्यूटी के लिए 17.6 साल से 21 वर्ष तक रहती है जिसमें कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा। इसी प्रकार भारतीय नौसेना और भारतीय वायुसेना में भी जो पहले से चली आ रही आयु सीमा है वही रहेगी।
हालाकि 2 सालों से रुकी हुई भर्ती प्रक्रिया में कहीं युवाओं की आयु सीमा निकल चुकी है उनके लिए अभी तक सरकार ने आयु सीमा में कोई छूट देने का निर्णय नहीं लिया ।
टूर ऑफ ड्यूटी में कितने साल करनी होगी सर्विस
सरकार के मुताबिक टूर ऑफ ड्यूटी में मात्र 4 साल की सर्विस करनी होगी इसमें से 6 महीने या 9 महीने की ट्रेनिंग और बचे हुए सालों मैं सर्विस करना है । इसमें सरकार 25% उन सैनिकों को रखेगी जिन्होंने इन 4 साल में अपनी बेहतर सर्विस भी है और बाकी सैनिकों को रिटायर कर दिया जाएगा जिससे वह अपने आगे की तैयारी कर सकते हैं ।
टूर ऑफ ड्यूटी मैं सैनिकों को कितना मिलेगा वेतन
टूर ऑफ ड्यूटी प्रक्रिया के माध्यम से जो भी युवा भर्ती में जाएंगे उन्हें 4 साल की सर्विस करनी होगी इन युवाओं को लगभग जो पहले से सेना में सैनिकों को वेतन मिलता था उतना ही वेतन टूर ऑफ ड्यूटी के तहत शामिल हुए सेना में उन सभी सैनिकों को दिया जाएगा साथ ही कुछ सैलरी में कटौती कर जब सैनिक अपने 4 साल पूरे कर लेंगे तब उनको रिटायर के समय 10 लाख से लेकर 12 लाख रुपये सरकार उन्हें टैक्स फ्री देंगे ताकि वह अपना खर्चा उठा सके और जो आगे की तैयारी करना चाहिए वह इन रुपयों के माध्यम से कर सकता है ।
टूर ऑफ ड्यूटी के तहत लगे सैनिकों को क्या कहा जाएगा
भारतीय रक्षा मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह साफ कर दिया गया है कि टूर ऑफ ड्यूटी के तहत लगे सैनिकों को अग्निवीर कहा जाएगा और इस भर्ती प्रक्रिया को अग्निपथ का नाम दिया गया है यानी कि टूर ऑफ ड्यूटी से लगने वाले उन सभी सैनिकों को अग्निवीर कहां जाएगा वह होंगे भारत के होंगे अग्निवीर ।
टूर ऑफ ड्यूटी प्रक्रिया के माध्यम से कब की जाएगी भर्ती
टूर ऑफ ड्यूटी के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए और इस योजना को सरकार द्वारा जून माह में बता दिया गया यानी कि सरकार आने वाले कुछ महीनों में टूर ऑफ ड्यूटी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय सेना में युवाओं की भर्ती करने जा रही है ।
टूर ऑफ ड्यूटी प्रक्रिया किस प्रकार की सेना में लागू होगी
भारतीय रक्षा मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया गया है कि टूर ऑफ ड्यूटी प्रक्रिया भारत की तीनों सेनाओं भारतीय वायु सेना भारतीय थल सेना और भारतीय नौसेना में यही प्रक्रिया लागू होगी ।
AGNIPATH (अग्निपथ )
आत्म निर्भर भारत के निर्माण के लिए टैक्स परिवर्तनकारी योजना
इसमें राष्ट्र के लिए क्या है ?
1.1महिलाओं सहित युवाओं को समान अवसर के साथ विविधता में एकता पर आधारित राष्ट्रीय एकता
1.2सशक्त और कुशल युवाओं के माध्यम से राष्ट्र निर्माण सैन्य लोकाचार के साथ
सशक्त बलों के लिए इसमें क्या है
2.1 युवाओं और अनुभव के इष्टतम संतुलन के साथ युद्ध की बेहतर तैयारी
इसमें व्यक्तियों के लिए क्या है ?
3.1 सशस्त्र बलों में शामिल होकर युवाओं के लिए अग्निवीर बनने का अवसर
3.2 व्यक्ति सैन्य अनुशासन शारीरिक फिटनेस को आत्मसात करेंगे और बेहतर नागरिक बनेंगे
3.3 नागरिक समकक्ष ओ की तुलना में अच्छा वित्तीय पैकेज
FAQ :
1. टूर ऑफ ड्यूटी के माध्यम से युवाओं को भारतीय सेना में कितने साल सर्विस करने का मौका मिलेगा ।
उतर : 4 साल
2. टूर ऑफ ड्यूटी के माध्यम से भारतीय सेना में शामिल होने वाले युवाओं को क्या नाम लिया गया है ।
उतर : अग्निवीर
3. टूर ऑफ ड्यूटी के माध्यम से भारतीय सेना में शामिल होने वाले युवाओं को सैलरी मिलेगी या नहीं ?
उतर : भारतीय सेना में अन्य सैनिकों को जो वेतन मिलता है वह वेतन टूर ऑफ ड्यूटी के माध्यम से शामिल सैनिकों को भी मिलेगा ।
4. टूर ऑफ ड्यूटी मैं आयु सीमा ( भारतीय थल सेना ) कितनी रहेगी ?
उतर :17.6 साल से लेकर 21 साल तक


