अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस को अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्रवाई दिवस भी कहा जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस बहुत सारी प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण भी है अनेक प्रतियोगिताओं में प्रश्न पूछे जाते है
वर्ष 1987 से प्रत्येक वर्ष 28 मई को यह दिवस मनाया जाता है ।
लेटिन अमेरिकी और कैरेबियाई महिला स्वास्थ्य संघ (L.A.C.W.H.N.) तथा प्रजनन अधिकारी के लिए महिलाओं का वैश्विक संघ (W.G.N.R.R. ) अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए मिलकर कार्य करते हैं
इस दिवस के उद्देश्य में महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण (यौन व प्रजनन अधिकार ) प्रमुखता में शामिल है ।
* यौन व प्रजनन स्वास्थ अधिकारों के तहत निम्न है
1. लैंगिकता की जानकारी
2. यौन शिक्षा
3.यौन सक्रियता अथवा असक्रियता का निर्णय
4. यौन संचारित रोगों और संक्रमण की रोकथाम देखभाल और उपचार की जानकारी
5. अपने साथी का चुनाव
6. बेबी प्लानिंग
7. प्रस्तुति देखभाल का इस्तेमाल
8. सुरक्षित गर्भपात और उसके बाद की देखभाल
9. आधुनिक गर्भनिरोधी उपायों का इस्तेमाल
इस वर्ष के दिवस पर महिला स्वास्थ्य संगठन और कार्यकर्ता विभिन्न संकटों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सभी से RESISTANDPERSIST ( प्रतिरोध करना एवं मांगों पर दृढ़ रहना ) का आह्वान करते हैं और मजबूती से मान रखते हैं साथ ही इन संगठनों और कार्यकर्ताओं का कहना है कि हम सरकार की महामारी के लिंग संबंधित प्रभावों के प्रति जवाबदेही तय करेंग ( जिन पर अभी काम होना है) की दिशा में कोशिश करते रहेंगे इनमें से कुछ प्रभाव में बड़े पैमाने पर आजीविका का नुकसान महिलाओं और किशोरियों पर घरेलू देखभाल के भोज में वृद्धि , लिंग आधारित हिंसा का बढ़ा हुआ जोकिंग और सुरक्षित गर्भपात और गर्भपात के बाद देखभाल सहित आवश्यक योन और प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में बाधाएं शामिल है
अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं में पूछे गए प्रश्न
1. अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है
उतर :- 28 मई ( प्रतिवर्ष को 28 मई को ही अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है )
2. अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस कब से मनाना शुरू हुआ है ?
उतर :- वर्ष 1987 से
3. अंतर्राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस क्यों मनाया जाता है ?
उतर :- अंतर्रष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस मनाने का मुख्य कारण महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करना है साथ ही यौन ओर प्रजनन की जानकारी उपलब्ध कराना है ।


