मंदसौर मध्य प्रदेश राज्य का एक विशाल जिला है जहां आगर मालवा क्षेत्र में आता है मंदसौर भौगोलिक और ऐतिहासिक के साथ पर्यटन स्थल से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है राज्य की राजधानी से लगभग 300 किलोमीटर पश्चिम दिशा में स्थित है इसका पुराना और प्रचलित नाम दशपुर है आज भी लोग इसे दशपुर ही करते हैं और इसी नाम से जानते हैं साथी इसे रावण का ससुराल भी कहा जाता है
कुछ महत्वपूर्ण जानकारी ››
राज्य :- मध्य प्रदेश (मंदसौर)
संभाग:- उज्जैन
भाषा :- हिंदी
स्थानीय भाषा:- मालवी
साक्षरता दर :- 72%
पिन कोड :- 458001
वाहन पंजीकरण कोड :-MP14
कुल जनसंख्या :- 1,41667 ( 2011 की गणना के अनुसार)
कुल गांव :- 955 (लगभग )
पुलिस स्टेशन SDR :- 16
वर्तमान में मंदसौर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी :- श्री गौतम सिंह
आधिकारिक वेबसाइट -https://mandsaur.nic.in/
मंदसौर की स्थिति ››
मंदसौर मध्य प्रदेश राज्य का एक पश्चिमी भाग है और यह राजस्थान राज्य के पुर्वी भाग की ओर स्थित है मंदसौर जिला मध्य प्रदेश के नीमच रतलाम और आगर मालवा से घिरा हुआ है साथ ही राजस्थान के प्रतापगढ़ झालावाड़ और कोटा जिलों से घिरा हुआ है
मंदसौर की भौगोलिक स्थिति ››
मंदसौर भारत के लगभग मध्य में स्थित होने के कारण इस की भौगोलिक स्थिति काफी अच्छी है परंतु यहां बारिश की कमी थोड़ी बहुत है क्योंकि यहां पर अरब सागर से उठा मानसून का प्रभाव तथा बंगाल की खाड़ी से उठे मानसून का प्रभाव यहां के इलाकों पर कम पड़ता है इस कारण कभी-कभी यहां पर बारिश में कमी और अधिकता देखने को मिलती है मंदसौर का कुछ भाग मैदानी है तो कुछ बात पठारी है मंदसौर के कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर छोटी-छोटी पर्वत श्रेणियां भी पाई जाती है
पर्यटन स्थल ››
मंदसौर एकमात्र भारत का ऐसा जिला है जहां पर भगवान पशुपतिनाथ की मूर्ति पाई जाती है इसके अलावा ऐसी ही प्रतिमा नेपाल के काठमांडू शहर में स्थित है पशुपतिनाथ की प्रतिमा में कुल 8 मुख वाली है इसके अलावा जो कई प्रकार के भावों को व्यक्त करती हैं इसके अलावा वही पारसनाथ में भी एक भव्य जैन मंदिर स्थित है इसके अलावा मंदसौर जिले में गांधी सागर बांध स्थित है जो लगभग 117 मेगावाट बिजली का उत्पादन करता है ।
पशुपतिनाथ मंदिर ››
पशुपतिनाथ मंदिर शिवना नदी के तट पर स्थित है यह मंदिर बहुत ही प्राचीन है यह मंदिर मंदसौर के प्रमुख आकर्षण का केंद्र है इस पशुपतिनाथ मंदिर में स्थित शिव की प्रतिमा का वजन 46 क्विंटल 65 किलोग्राम है। इस प्रतिमा की तुलना नेपाल में स्थित पशुपतिनाथ की प्रतिमा से की जाती है परंतु नेपाल में चार मुख वाली शिव की प्रतिमा है और मंदसौर में स्थित प्रतिमा 8 मुखों की है । इस प्रतिमा मैं जीवन की अवस्थाएं विद्यमान है इसमें मुख्य रूप से चार अवस्थाएं चार मुखो से दर्शाई गई है जिसमें बाल्यावस्था ,युवावस्था , प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था का सजीव उदाहरण है । भगवान पशुपतिनाथ का मंदिर 90 फीट लंबा 20 फीट चौड़ा और 101 फीट ऊंचा है और इसका परिसर बहुत ही बड़ा है इसके चोटी पर 100 किलोग्राम का एक कलश स्थापित है जिस पर सोने का पानी चढ़ाया हुआ है यह प्रतिमा पांचवी से 6 वी शताब्दी में बनाई गई और यह शिवना नदी में से निकली हुई प्रतिमा है ।
गांधी सागर ››
गांधी सागर बांध चंबल नदी पर स्थित है चंबल नदी मध्य प्रदेश की दूसरी सबसे लंबी नदी में से एक है यह मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में स्थित है और भानपुरा तहसील के पास में गांधी सागर बांध स्थित है इस बांध की नीव भारत के तात्कालिक प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने रखी थी यह बांध मध्य प्रदेश और राजस्थान राज्य की सीमा पर बना हुआ है यह बांध आजाद भारत के प्रमुख बड़े बांधों में से एक है इस बांध को आधुनिक भारत का तीर्थ भी कहा गया है इसकी नीव 7 मार्च 1954 को रखी थी इसका उद्घाटन 19 नवंबर 1960 को किया गया था इसको बनाने मैं लगभग 18 करोड़ 40 लाख का खर्चा हुआ इसमें कुल 19 गेट है यह बांध 204 फीट ऊंचाई पर स्थित है इस बांध की मदद से 564 गीगा वाट बिजली का उत्पादन प्रतिवर्ष किया जाता है गांधी सागर बांध 8720 वर्ग मील के जल संग्रहण क्षेत्र से घिरा हुआ है यह बांध प्रवासी पक्षियों के लिए भी एक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है यहां की प्राकृतिक वादिया बहुत ही सुंदर और देखने लायक है इस बांध के समीप एक गांधी सागर अभ्यारण भी बनाया गया है इसमें भारत माता मंदिर प्रमुख दार्शनिक स्थल है यह बांध लगभग 60 हेक्टेयर में फैला हुआ विशाल बांध है गांधी सागर बांध से लगभग 69 गांव पूर्ण रूप से तथा 159 गांव आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं इसमें से रामपुरा गांव जो गांधी सागर के पास स्थित है इस गांव को पत्थरों की एक भारी दीवाल से बचाया गया है परंतु जब यहां पर अत्यधिक बारिश होती है और बांध का जलस्तर बढ़ता है तो इस गांव में बाढ़ जैसे हालात हो जाते हैं ऐसे ही हालात 2019 में भारी बारिश हुई थी तब रामपुरा गांव पूरी तरह डूबने के कगार पर आ गया था
धर्मराजेश्वर ››
यह मंदसौर से 106 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है सीतामऊ तहसील में यह दार्शनिक स्थल स्थित है यहां पर एक भोलेनाथ का मंदिर है जो वह देखने लायक है
कुकडेश्वर :-
यह मंदिर मंदसौर से 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जैन तीर्थ स्थलों के लिए प्रसिद्ध है
भानपुरा :-
मंदसौर से 127 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पुराना और दार्शनिक यहां शासन करने वाले राजा का भामन के नाम पर इसका नाम भानपुरा पडा़
पारासली :-
यह मंदसौर से लगभग 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यह भी एक जैन तीर्थ स्थल है इससे गांधी सागर बांध पहुंचा जा सकता है
गांधी सागर अभ्यारण :-
गांधी सागर अभ्यारण गांधी सागर बांध के नजदीक स्थित है यहां पर बहुत ही देखने लायक तो सुंदर वादिया और कई प्रकार के जानवर किस अभ्यारण में पाए जाते हैं चंबल नदी किस अभ्यारण को दो भागों में बांटती है
मंदसौर का किला :-
मंदसौर का किला मालवा और मेवाड़ की सीमा पर स्थित है यह एक बाहरी दीवार से घिरा हुआ है इसको 1500 बनाया गया था
हिंगलाज का किला :-
मंदसौर जिले के भानपुरा तहसील में नवली गांव में स्थित यह एक प्राचीन किला है और मंदसौर से लगभग 165 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है
वही पार्श्वनाथ :-
यह मंदसौर से लगभग 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यह जैन तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है
मंदसौर के प्रमुख स्कूल और कॉलेज ››
मंदसौर में कई प्रकार के डिग्री करने वाले कॉलेज और स्कूल स्थित है स्कूलों में हिंदी मीडियम तथा इंग्लिश मीडियम और सीबीएसई स्कूल भी मंदसौर में स्थित है यहां पर एक संगीत महाविद्यालय स्थित है जो मध्यप्रदेश में प्रसिद्ध है इसका उल्लेख कालिदास ने भी किया है ।
क्षेत्र और जनसंख्या ››
मंदसौर जिला मध्य प्रदेश का एक औसत आकार का जिला है यह लगभग 142 किलोमीटर तक फैला हुआ है इस का कुल क्षेत्रफल 5521 वर्ग किलोमीटर है यह उत्तर से दक्षिण 124 किलोमीटर और पूर्व से पश्चिम तक फैला हुआ है ।
मंदसौर जिले के नाम की उत्पत्ति ››
मंदसौर जिले का प्राचीन नाम दशपुर है । ऐसा माना जाता है कि मरहसौद से मंदसौर का नाम विकसित हुआ मंदसौर शहर में विलय वाले दो गांव से इसका नाम बना है ।
मंदसौर में कुल तहसीलें ››
मंदसौर में कुल 8 तहसीलें और चार उपमंडल में बांटा गया है इन आठ तहसीलों में प्रमुख मंदसौर, मल्हारगढ़, गरोठ ,शामगढ़, दलोदा, भानपुर, सुवासरा और सीतामऊ इसमें आती है और चारों मंडलों में मंदसौर मल्हारगढ़ सीतामऊ और गरोठ है ।
तापमान ››
मंदसौर का तापमान ना तो गर्म है और ना ही ठंडा , गर्मी के दिनों में यहां का तापमान न्यूनतम 21 डिग्री तक रहता है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री से लेकर 45 डिग्री तक चला जाता है और ठंड के दिनों में यहां का तापमान अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से 4 डिग्री तक चला जाता है यहां जनवरी माह सबसे ठंडा महीना होता है और सबसे गर्म महीना जून का होता है ।
आवागमन सुविधा ››
मंदसौर में आने के लिए ट्रेन और बस की सुविधा उपलब्ध है यहां पर एक एयरपोर्ट भी बना हुआ है जो राजनीतिक नेताओं के लिए उपलब्ध होता है और अन्य दिनों में यह एयरपोर्ट बंद रहता है यह एक प्रकार से अनुपयोगी है ।
FAQ :-
1. गांधी सागर बांध कहां स्थित है ?
उतर :- मंदसौर ( मध्य प्रदेश )
2. मंदसौर का प्राचीन नाम क्या है ?
उतर :- दशपुर
3. गांधी सागर बांध की नींव किसने रखी ।
उतर :- पंडित जवाहरलाल नेहरू
4. मंदसौर जिला किस राज्य में स्थित है ?
उतर :- मध्य प्रदेश
5. हिंगलाज का मंदिर कहां स्थित है ?
उतर :- मंदसौर ( मध्य प्रदेश )
6 . मंदसौर शहर किस नदी के किनारे स्थित है ।
उतर :- शिवना नदी के किनारे
7 . मंदसौर जिले में कुल कितनी तहसीलें हैं ।
उतर :- आठ
8. मंदसौर मध्य प्रदेश के किन दो जिलों से घिरा हुआ है ?
उतर :- नीमच और रतलाम
9. मंदसौर जिले के वर्तमान कलेक्टर और दण्डा अधिकारी कौन है ?
उतर :- श्री गौतम सिंह
10 . मंदसौर जिला किस संभाग के अंतर्गत आता है ?
उतर :- उज्जैन
------------------------------------------------
मंदसौर जिले के बारे मे ,इतिहास , पर्यटन , ऐतिहासिक महत्व ;Mandsaur District History, Tourism, Historical Significance Features of Pashupatinath TempleAbout Gandhisagar Dam ,
------------------------------------------------








