सेंट्रल आर्मी फोर्स की तैयारी कर रहे उन युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है जिसमें यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने कंबाइंड सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया जिसमें आवेदन की दिनांक 20 अप्रैल 2020 से प्रारंभ हो चुके हैं इसमें कई प्रकार के पदों पर भर्ती की जाएगी जिसमें बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स(BSF), सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ,सीमा सुरक्षा बल (SSB) आदि शामिल है । इसमें महिला और पुरुष उम्मीदवार दोनों आवेदन कर सकते हैं ।
आवेदन की प्रारभिक दिनाक -20/04/2022
आवेदन की अंतिम दिनांक - 10/05/2022
ऑनलाइन फीस भरने की अंतिम दिनांक - 10/05/2022
परीक्षा दिनांक - 07/08/2022
शैक्षणिक योग्यता ››
उम्मीदवार का किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है और इसमें कोई भी परसेंटेज के अनिवार्यता नहीं है साथ ही उम्मीदवार ने भारत के किसी भी कॉलेज से ग्रेजुएशन पास की हो , वह इसके लिए आवेदन कर सकता है ।
आयु सीमा ››
उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से लेकर 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए इसकी गणना 01/08/2022 दिनांक से की जाएगी ।
आवेदन शुल्क ››
जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए फॉर्म की शुल्क ₹200 रखी गई है ।
SC /ST उम्मीदवार के लिए कोई भी शुल्क नहीं रखी गई है ।
महिला उम्मीदवार के लिए भी फॉर्म भरने की कोई शुल्क नहीं है ।
शारीरिक योग्यता ››
MALE उम्मीदवार
1. उम्मीदवार की ऊंचाई 165 सेंटीमीटर होनी चाहिए
2. उम्मीदवार का सीना 81 सेंटीमीटर से 86 सेंटीमीटर होना चाहिए ।
3. उम्मीदवार को 100 मीटर रनिंग 16 सेकंड में करनी होगी और 800 मीटर रनिंग 3 मिनट और 45 सेकेंड में करनी होगी
4. उम्मीदवार को shot put 7.26 kg को 4.5 फेकना होगा ।
FEMALE उम्मीदवार ››
1. उम्मीदवार की ऊंचाई 157 सेंटीमीटर या इससे अधिक होनी चाहिए
2. उम्मीदवार का सीना नहीं मापा जाएगा
3. उम्मीदवार को 100 मीटर की रनिंग 18 सेकेंड में पूरी करनी होगी और 800 मीटर की रनिंग 4 मिनट 45 सेकंड में पूरी करनी होगी
सीएपीएफ(CAPF) का रिजल्ट कब तक आएगा ››
यूपीएससी द्वारा ली जाने वाली लगभग सभी परीक्षाओं के रिजल्ट समय पर ही जारी किए जाते हैं सी ए पी एफ का रिजल्ट भी अपने समय पर ही जारी किया जाएगा सीएपीएफ का रिजल्ट एग्जाम से लगभग 2 महीने बाद 18/10/2022 को जारी किया जाएगा
सीएपीएफ(CAPF) एग्जाम का एडमिट कार्ड कब तक आएगा ››
सीएपीएफ एग्जाम का एडमिट कार्ड परीक्षा से ठीक 1 या 2 सप्ताह पहले जारी कर दिया जाएगा जिसमें रोल नंबर और परीक्षा केंद्र सहित समस्त जानकारी होगी ।
Total vacancy ››
यूपीएससी द्वारा ली जाने वाली सी ए पी एफ एग्जाम में कहीं विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली जाती है और इन भर्तियों में कोई प्रकार के पद शामिल किए जाते हैं इस साल सी ए पी एफ में total 253 पदों पर भर्ती की जानी है जो निम्न विभागों में विभाजित है
1.BSF - बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स मैं कुल 66 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकाले गए हैं
2. CRPF - सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स में कुल 29 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकाले गए हैं
3. CISF - केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में कुल 62 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकाले गए हैं
4. ITBP - भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस में कुल 14 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकाले गए हैं
5.SSB - सीमा सुरक्षा बल में कुल 82 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकाले गए हैं ।
सीआरपीएफ 2021 का रिजल्ट कट ऑफ
Paper -I. Paper -II
1.Ex - serviceman = 30-35 60-65
2. Scheduled tribe= 70-80 140-145
3.Scheduled caste = 80-90 145-160
4. OBC = 90-95 155-160
5. GENERAL = 100-110 160-170


