यदि आपने भी भारत में रहते हैं तो आपने कभी ना कभी इसरो का नाम तो सुना ही होगा इसरो भारत का अंतरिक्ष एजेंसी है जो अंतरिक्ष की जानकारी भारत को देती है आपने कभी ना कभी इसरो में नौकरी का सपना देखा होगा पर आपको इसरो में नौकरी कैसे पाएं इसकी जानकारी के अभाव में इस सपने को छोड़ दिया होगा पर इस आर्टिकल में इसरो की संपूर्ण जानकारी दी जाएगी
ISRO इसका पूरा नाम INDIAN SPACE RESEARCH ORGANIZATION है भारत का राष्ट्रीय अंतरिक्ष संस्थान इसरो है इसका मुख्यालय कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु शहर में स्थापित है संस्थान में लगभग 17000 से 20000 तक कर्मचारी काम कर रहे हैं और इसके साथ ही वैज्ञानिक भी कार्य कर रहे हैं संस्थान का मुख्य कार्य अंतरिक्ष संबंधी तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराना है अंतरिक्ष कार्यों में उपग्रह ओर भूप्रणालिया आदि शामिल है इसकी नींव जवाहर नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री ने रखी थी और इसके साथ विक्रम साराभाई के प्रयासों से सन 1969 में इसकी स्थापना हुई हर साल इसरो कई प्रकार के पदों पर भर्ती निकालता है हमारे देश में भर्ती प्रक्रिया के बारे में बहुत ही कम छात्र को पता है जबकि देशभर के इंजीनियरिंग छात्रों का इस में काम करना एक सपना होता है।
शैक्षणिक योग्यता ›››
साइंटिस्ट और इंजीनियर पद के लिए बोर्ड / बी टेक / बीएससी इंजिनियरिंग / ए एम आई ई डिग्री होनी चाहिए जिन उम्मीदवारों ने सिविल ,इलेक्ट्रिकल , मैकेनिकल फील्ड में कोर्स किया है वह आवेदन कर सकते हैं उम्मीदवार के पास कम से कम 65 फ़ीसदी अंक होना चाहिए इससे कम अंक होने पर उम्मीदवार इसरो में आवेदन नहीं कर सकता।
उम्र सीमा ›››
इसरो मे साइंटिस्ट और इंजीनियर पद पर भर्ती होने के लिए उम्र सीमा जनरल केटेगरी उम्मीदवारों के लिए 35 वर्ष होनी चाहिए वही नियम के अनुसार एससी / एसटी उम्मीदवारों को इसमें 5 साल की छूट दी जाती है।
चयन प्रक्रिया ›››
स्क्रीनिंग टेस्ट और बायोडाटा के हिसाब से उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है शॉर्ट लिस्ट उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा इसके आधार पर अंतिम चयन होता है इसमें उम्मीदवारों को सभी चयन पास करना अनिवार्य है।
सैलरी और अन्य सुविधाएं ›››
इसरो में औसतन सैलरी 15600 से 40000 तक मिलती है सैलरी के अतिरिक्त उन्हें आवास और ट्रांसपोर्ट की सुविधा भी दी जाती है मेडिकल की सुविधा कर्मचारी और उनके परिवार वालों को दी जाती है।
इसरो में नौकरी पाने के लिए अप्लाई कैसे करें
अगर आप भी इसरो में नौकरी पाना चाहते हैं तो आपको इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.isro.gov.in/careers मैं करियर ऑप्शन सिलेक्ट करके आप अपनी योग्यता के अनुसार फील्ड चुनकर अपना रिज्यूम अपलोड कर सकते हैं आप इसरो में इसके द्वारा नौकरी पा सकते हैं।
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी ›››
1. इसरो का पूरा नाम -भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र
2. स्थापना- 15 अगस्त 1969
3. मुख्यालय- बेंगलुरु ( कर्नाटक)
4. जनक - डॉ. विक्रम साराभाई
5. पहला उपग्रह - 19 अप्रैल 1975 को छोड़ा गया था नाम आर्यभट्ट
6. रॉकेट दो प्रकार के पीएसएलवी और जीएसएलवी
चंद्रयान मिशन पीएसएलवी रॉकेट से छोड़ा गया था और चंद्रयान मिशन 2 जीएसएलवी रॉकेट से छोड़ा गया था
इसरो ने अपने पहले ही प्रयास में मंगल ग्रहों पर अपना उपग्रह भेजा था जो कि कोई भी देश अपने पहले प्रयास में यह नहीं कर पाया भारत का अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र पूरे विश्व में छठे स्थान पर है प्रथम स्थान पर अमेरिका का अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र है जिसका नाम नाशा (NASA) है।


