Type Here to Get Search Results !

Indian Institute of Technology Kharagpur / JEE SELECTION PROCESS

 देश का सबसे पहला और सबसे पुराना आईआईटी कॉलेज खड़कपुर है।इस कॉलेज की नीव भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने रखी थी ।सन् 1951 में आईआईटी खड़कपुर की स्थापना हुई। इस कॉलेज का इस्तेमाल आजादी से पहले स्वतंत्रता सेनानियों को कैद करने के लिए उपयोग में लिया जाता था। इसके साथ द्वितीय विश्व युद्ध के समय इसका उपयोग अमेरिकी लड़ाकू विमानों को रखने किया गया था। 


FULL FORM IIT---Indian Institutes of Technology [भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान]

जब यह कॉलेज प्रारंभ में शुरू हुआ तो इसमें 224 छात्र और 42 शिक्षक ही थे और आज इस कॉलेज में 11500 छात्र और 650 शिक्षक यहां पर छात्रों को शिक्षा दे रहे हैं। पूरे देश में लगभग 23 आईआईटी कॉलेज है।इन 23 आईआईटी कॉलेज ने भारत में लगभग दो करोड़ नौकरियां के अवसर पैदा किए साथ ही देश की अर्थव्यवस्था में आईआईटी से पढ़े हुए छात्रों का योगदान 20 लाख करोड़ रुपए हैं । आईआईटी कॉलेज पूरी दुनिया में चौथे नंबर पर आते हैं जो भारत में स्थित है भारत का सबसे पुराना आईआईटी कॉलेज खड़कपुर है जो पश्चिम बंगाल में स्थित है यह कॉलेज पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है । यह कॉलेज लगभग 2150 एकड़ में फैला हुआ है । साथ ही यहा पर छात्रावास की सुविधा भी है। इसका हाईएस्ट पैकेज लगभग 65 लाख रुपए तथा औसत पैकेज 15 लाख रुपए तक गया है ।यहां से पढ़े हुए प्रमुख छात्र जो आज देश दुनिया में बड़े-बड़े पदों पर स्थित है और भाऋत का नाम रोशन कर रहे है।। जिसमे प्रमुख ये लोग है ---

1. सुंदर पिचाई  आईआईटी खड़कपुर से पढ़े हुए हैं और आज गूगल के सीईओ है |

2. अरविंद केजरीवाल यह भी आईआईटी खड़कपुर से पढ़े हुए हैं और आज दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं|

3. के. राधाकृष्णन यह भी आईआईटी खड़कपुर से पढ़े हुए हैं और यह इसरो के चेयरमैन रह चुके हैं|

प्रमुख 10 भारत के आईआईटी कॉलेज

1. आईआईटी मद्रास

2. आईआईटी दिल्ली

3. आईआईटी बॉम्बे

4. आईआईटी कानपुर

5. आईआईटी खड़कपुर

6. आईआईटी रुड़की

7. आईआईटी गुवाहाटी

8. आईआईटी हैदराबाद

9. आईआईटी इंदौर

10. आईआईटी वाराणसी

ये प्रमुख 10 सबसे बड़े आईआईटी कॉलेज में से एक है आईआईटी में जाने के लिए भारत की सबसे टफ परीक्षाओं में से एक होती है, जिसे JEE कहा जाता है इसी प्रकार मेडिकल कॉलेजों में जाने के लिए NEET की एग्जाम होती है


यह भी पढे़ ›››

1.Navy AA/SSR Notification out

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.