Type Here to Get Search Results !

आइटीबीपी में निकली बंपर भर्ती 8 जुन से आवेदन शुरू ; ITBP 248 POST NOTIFICATION OUT ,ONLINE APPLYE

 आइटीबीपी में निकली बंपर भर्ती जो उम्मीदवार आईटीबीपी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए एक खुशखबरी , आइटीबीपी में बंपर भर्ती निकली है जल्द करें आवेदन ! इसकी आवेदन प्रक्रिया 8 जून से शुरू होने वाली है मात्र 2 दिन बाद आइटीबीपी में उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं आवेदन की प्रारंभिक दिनांक 8 जून है तथा अंतिम दिनांक 7 जुलाई तक है  आइटीबीपी की ओर से 1 महीने का समय दिया गया है जिसमें आवेदन कर सकते हैं ध्यान रहे इसकी अंतिम तारीख 7 जुलाई तक ही है ।



वर्दी पहन कर देश की सेवा करने का सपना युवा वर्ग का पूरा होगा क्योंकि भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल में हवलदार रैंक के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है इसमें कुल पदों की संख्या 248 रखी गई है हालांकि इसमें 90 पोस्ट पुर्व के लिए रखी गई है जो पहले से ही आइटीबीपी में किसी ना किसी पोस्ट पर कार्यरत है इसके अलावा 158 पद पर सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत की जाएगी।

आवेदन करने के लिए आइटीबीपी की ऑफिशल वेबसाइट जो नीचे दी गई है उस पर जाकर उम्मीदवार आवेदन कर सकता है - 

पदों का वर्गीकरण

आइटीबीपी में कुल 248 पोस्ट है इसमें से 135 पदों के लिए पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं तथा 23 पदों के लिए महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं इसके अलावा 90 पोस्ट के लिए केवल वही आवेदन कर सकते हैं जो पहले से आइटीबीपी में कार्यरत है इसके अलावा कुल 158 में से 65 पद अनारक्षित है 26 पद एससी केटेगरी तथा 23 पद एसटी के लिए और 28 पद ओबीसी के लिए 16 पद ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित है इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जून से शुरू हो चुकी है इच्छुक उम्मीदवार जल्द ही इसके लिए आवेदन करें

आयु सीमा

जो भी उम्मीदवार आईटीबीपी के लिए आवेदन कर रहे हैं उनकी आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 25 वर्ष तक होनी चाहिए इसके अलावा एसटी एससी वर्ग के लिए आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी साथ ही ओबीसी वर्ग के लिए 3 साल की छूट दी जाएगी 

शैक्षणिक योग्यता

आइटीबीपी के लिए शैक्षणिक योग्यता मैं उम्मीदवार 12 वीं पास होना चाहिए इसके साथ ही उम्मीदवार को 35 शब्द प्रति मिनट की गति से इंग्लिश टाइपिंग या 30 शब्द प्रति मिनट की गति से हिंदी टाइपिंग आनी चाहिए इसके साथ कंप्यूटर पर प्रत्येक शब्द के लिए पांच की डिप्रेशन के औसत के साथ अंग्रेजी में 10500 केडीपीएच तथा हिंदी में 9000 केडीपीएच के तनु रूप अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की सीट से उम्मीदवार को टाइपिंग करना आना चाहिए

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों की मासिक सैलरी 25 हजार 500 से लेकर 80000 तक रहेगी ।

शारीरिक योग्यता

उम्मीदवार लिखित परीक्षा पास होने के पश्चात शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षा देनी होगी जिसमें स्किल टेस्ट डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन मेडिकल टेस्ट भी शामिल होंगे आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को ₹100 प्रति फॉर्म शुल्क देना होगा वही महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क में छूट रखी गई है ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.