Type Here to Get Search Results !

Indian army bharti ; आखिर कब निकलेगी आर्मी रैली भर्ती , देश मे हो रहे भर्ती को लेकर आंदोलन

 2 साल से टली हुई आर्मी भर्ती को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहा है आंदोलन दरअसल आर्मी भर्ती पिछले 2 सालों से नहीं निकली जिस कारण से जो उम्मीदवार आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे हैं ।



 उनकी आयु सीमा भी निकल रही है और उनकी तैयारी भी बेकार होती जा रही है युवा जो आर्मी की तैयारी कर रहे हैं वह आने वाली आर्मी रैली भर्ती में 2 साल की आयु सीमा छूट की मांग कर रहे हैं और इसके साथ एयर फोर्स उम्मीदवार भी अपने रिजल्ट के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं आर्मी रैली भर्ती की तरह ही एयर फोर्स में X और Y ग्रुप की वैकेंसी को निकले हुए भी 2 साल हो गए हैं अब युवाओं में आक्रोश का माहौल है और देश में संचालित एकेडमी जो भारतीय सेना में शामिल होने की तैयारी कर आता है वह भी आप सड़कों पर उतर रहा है ।

क्या है छात्रों के मांग.››

छात्रों की मांग मुख्य रूप से 2 साल से स्थगित आर्मी रैली भर्ती और एयरफोर्स ग्रुप एक्स और वाई के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द जारी करें इसके साथ जो युवा पिछले 2 साल से आर्मी रैली की भर्ती की तैयारी कर रहे हैं उनको आयु सीमा में 2 साल की छूट दी जाए इसके साथ एयरफोर्स उम्मीदवार के लिए उनका रिजल्ट जारी किया जाए और उनकी जल्द से जल्द ट्रेनिंग शुरू की जाए परंतु सरकार इनकी बातें सुनने को तैयार नहीं है कुछ दिनों पहले रेलवे की परीक्षा को लेकर इसी तरह के आंदोलन हुए थे और अब यह आंदोलन आर्मी रैली भर्ती को लेकर हो रहे इसमें न्यूज़ मीडिया भी युवाओं की बातें नहीं रखता है ।

कब तक निकल सकती है आर्मी रैली भर्ती ››

दरअसल 2 साल से स्थगित आर्मी रैली भर्ती को लेकर अब जल्द से जल्द कुछ खुशखबरी आने की उम्मीद है क्योंकि युवा देश के अलग-अलग जगह से इसके लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं इसके साथ ही ग्रेट मास्टर शिफूजी ने आर्मी रैली भर्ती को लेकर सरकार पर तंज कसा है।

क्या कहा ग्रेट मास्टर शिफूजी नें ››


ग्रेट मास्टर शिफुजी


मैं मास्टर शीफूजी,आप सभी थल,नव, वायु सेना,पैरा मिलिटेरी की तैयारी कर रहे बच्चों के साथ था,हूँ,और हमेशा रहूँगा. यदि अगले २०-२२ दिनों में, मेरे सरकार को लिखे पत्रों का आधिकारिक उत्तर नहीं आया तो शायद,कोर्ट भी जाना पड़ सकता है,भर्ती चालू करने की याचिका लेकर,मैं आपके लिए तैयार हूँ,अपने ख़र्चे पर आपकी क़ानूनी लड़ायी लड़ने के लिए,जैसा वादा किया था अपने २०१६-१७-१८-१९-२०-२२ के सभी विडीओज़ में जो कहा उस पर आज भी क़ायम हूँ! ध्यान रहे-इसमें मेरा कोई व्यक्तिगत हित, आर्थिक लाभ, पैसे की कमाई, प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष फ़ायदा और स्वार्थ नहीं है! मात्र आपका सदैव साथ देने वाला अपना वचन निभाने और आप सभी से व्यक्तिगत प्रेम और सम्मान के कारण यह कर रहा हूँ! वन्दे मातरम! मास्टर शीफूजी मैंने सेनाओं की भर्तियों के लिए परेशान बच्चों की आवाज़ तीनों सेनाओं के सप्रीम कमांडर महामहिम राष्ट्रपति साहब तक पहुँचायी है, लेकिन यदि आपको नहीं मालूम तो सोचिएगा आपने पता क्यों नहीं किया? कैसे किसी ने यह विचार आपको डाला कि मैं आपके साथ नहीं हूँ, मैं संवैधानिक और क़ानूनी प्रक्रिया के अनुसार सरकारों से लिखित में बात करता हूँ, माता जी ने सिखाया था बक्का १००० लिक्खा एक बराबर, ये मुद्दा लिखित में ही सुलझेगा काग़ज़ों पर, इसीलिए मैंने हमेशा की तरह यही रास्ता अपनाया! मैं आपके साथ हूँ, एक बार हमारे पुराने विडीओज़ देख लेना सब आपको समझ में आएगा, हम किस स्तर पर बात ले जा रहे हैं, ध्यान रहे यदि सीधे महामहिम राष्ट्रपति जी का आदेश हो गया, तो ये सब एक दिन में संवैधानिक प्रक्रिया से आसानी से सुलझ जाएगा और निदान भी तुरंत निकल आएगा, सभी प्रकार की भर्तियाँ चालू कराने का! मेरा आपसे पैसे,नाम,व्यक्तिगत रूप से सम्बन्ध नहीं बल्कि माटी का रिश्ता है, और इससे बड़ा कोई रिश्ता नहीं है मेरे जीवन में! आप भरोसा रखें हम सर्वोच्च स्तर तक जाएँगे! और इसके निदान के लिये हर दरवाज़ा लिखित में खटखटाएँगे, वरना फिर माननीय सुप्रीम कोर्ट आख़िरी रास्ता बचेंगे! वन्दे मातरम्!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.